Live Updates : जेपी नड्‍डा ने पूरी की कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा, राजस्थान में राजकीय शोक

Webdunia
रविवार, 22 अगस्त 2021 (15:51 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नरेरा में होगा। 


03:50 PM, 22nd Aug
-राजस्थान सरकार ने राज्य के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है।
-कल्याण सिंह के निधन पर 22 और 23 अगस्त का प्रदेश में राजकीय शोक भी घोषित किया गया है। कल्याण सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।


03:04 PM, 22nd Aug
-पीएम की मौजूदगी में नड्डा ने पूरी की कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा, अब भाजपा कार्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर
-रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास और विधान भवन  भी रखा गया था पार्थिव शरीर।
 

12:12 PM, 22nd Aug
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे लखनऊ।
-पीएम मोदी ने वरिष्ठ भाजपा के नेता कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

11:39 AM, 22nd Aug
-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने वालों का यहां रविवार को तांता लगा रहा।
-कल्याण सिंह की पार्थिव देह लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर रखी गई है, जहां (बसपा अध्यक्ष मायावती समेत अनेक नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा और 23 सितंबर को नरोरा में उनका अंतिम संस्कार होगा।
-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राम विलास वेंदाती, विनय कटियार, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
-सिंह को पिछली चार जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण तथा कुछ अन्य शिकायतों के बाद एसजीपीजीआई के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शनिवार रात उनका निधन हो गया।


09:49 AM, 22nd Aug
-लखनऊ में कल्याण सिंह के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
-अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
-प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे हैं।
-योगी आदित्यनाथ ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।


09:48 AM, 22nd Aug
-प्रयागराज में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
-कहा-राम मंदिर निर्माण के मार्ग को प्रशस्त किया था-गिरी,
-विवादित ढांचे को गिराने में कल्याण सिंह ने सहयोग दिया, उनके निधन पर पूरा संत समाज दुखी है- गिरी


08:45 AM, 22nd Aug
-उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा की अध्यक्ष सुश्री मायावती  ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
-उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर हमारी पार्टी गहरा दुख प्रकट करती है और कुदरत से प्रार्थना करती है कि उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

08:34 AM, 22nd Aug
-पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ में कल्याण सिंह को देंगे श्रद्धांजलि।
-गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ आ सकते हैं।
 

07:42 AM, 22nd Aug
-पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे तक उनके मॉल एवेन्यू आवास पर दर्शनार्थ रखा जाएगा। 11-1 बजे तक विधान मंडल कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। 1 से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
-इसके बाद एयर एंबुलैंस से उन्हें अलीगढ़ ले जाया जायेगा वहां स्टेडियम में दर्शनार्थ रखा जाएगा। 23 तारीख को अलीगढ़ से अतरौली तथा उसके पश्चात नरौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। 

07:34 AM, 22nd Aug
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी उनके पौत्र एवं राज्य में मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कई बार ऐसा लगता था कि बाबू जी की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
-संदीप सिंह ने रुंधी आवाज में कहा, 'हम सब ने बाबू जी (कल्याण सिंह) के बेहतर इलाज का पूरा प्रयास किया और कई बार ऐसी स्थिति भी बनी और लगा कि बाबू जी का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है और उन्हें घर लाने पर भी बात होने लगी।’
उन्होंने कहा कि 'आज ईश्वर ने हमसे बाबू जी को छीन लिया है। देश भर में जितने भी लोग उनसे जुड़े है, और जिन लोगों ने उनके स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना की थी, उन्हें मैं ह्रदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह बाबू जी की आत्मा को शांति दें।

07:34 AM, 22nd Aug
-अलीगढ़ जिले के मढ़ौली ग्राम में तेजपाल सिंह लोधी और सीता देवी के घर पांच जनवरी 1932 को जन्मे कल्‍याण सिंह पहली बार 1967 में जनसंघ के टिकट पर अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट से विधानसभा सदस्य चुने गये और इसके बाद 2002 तक दस बार विधायक बने।

07:33 AM, 22nd Aug
-कल्याण सिंह का शनिवार रात करीब सवा नौ बजे लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा।
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख