Bharat Jodo Yatra : दिल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे कमल हासन और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (18:57 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने कमल हासन, कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेता शनिवार को राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के दिल्ली चरण में शामिल हो सकते हैं।कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 40 हजार से 50 हजार यात्रियों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और मक्कल निधि मय्यम (एमकेएम) के अध्यक्ष कमल हासन राष्ट्रीय राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

पिछले सप्ताह एमकेएम के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हासन ने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी ने आमंत्रित किया है और वह 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 40,000 से 50,000 यात्रियों के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

चौधरी ने कहा, यात्रा सुबह लगभग छह बजे बदरपुर बॉर्डर से प्रवेश करेगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। इसके बाद हम अपोलो अस्पताल से होते हुए आश्रम की ओर चलेंगे। उसके बाद यात्री भोजनावकाश के बाद कुछ देर आराम करेंगे। हम दोपहर एक बजे आश्रम से अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि भोजनावकाश के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी और निजामुद्दीन की ओर बढ़ेगी और फिर इंडिया गेट सर्किल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज से लालकिले की ओर बढ़ेगी। इसके बाद राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख