वर्क कमिटमेंट और विकसित राष्‍ट्र पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 जून 2024 (15:08 IST)
Kangana Ranaut news in hindi : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को खुद को काम में झोंक देने की प्रवृत्ति को सामान्य बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भारतीय आलसी नहीं हो सकते, क्योंकि देश को अभी विकसित राष्ट्र बनाना है।
 
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने विचार साझा किए। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मियों को दिए गए संबोधन का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया।
 
इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को कहते सुना जा सकता है कि मेरा हर क्षण देश के लिए है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चौबीस घंटे काम करने का वादा किया है।
 
अपने पोस्ट में कंगना रनौत ने कहा कि 'वीकेंड' की अवधारणा कुछ और नहीं बल्कि पश्चिमी मानसिकता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हमें जुनूनी कार्य संस्कृति को सामान्य रूप से अपनाना होगा और सप्ताहांत का इंतजार करना तथा सोमवार के बारे में ‘मीम' को लेकर शिकायत करना रोकना होगा। यह सब पश्चिमी मानसिकता वाले लोगों का छलावा है। हम अभी तक विकसित राष्ट्र नहीं हैं, और हम काम को लेकर बिल्कुल भी आलसी नहीं हो सकते।
 
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लंबे समय से मोदी समर्थक रहीं रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से पहली बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को हराया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol-Diesel Price: माह के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव

लागू हुए नए आपराधिक कानून, खरगे बोले नहीं चलने देंगे बुलडोजर न्याय

Live : राहुल ने लोकसभा में उठाया पेपर लीक का मामला

नए कानून के तहत दिल्ली में पहली FIR, रेहड़ी वाले पर दर्ज हुआ मामला

आज से मध्यप्रदेश में परिवहन चेक पोस्ट बंद, गुजरात मॉडल पर लागू नई व्यवस्था

अगला लेख
More