Hanuman Chalisa

कानपुर रेल हादसा : दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (10:13 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कानपुर के रूमा क्षेत्र में बेपटरी हुई पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों के परिजनों की सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। हादसे की वजह से पूर्वा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई थी। 
 
उत्तर मध्य रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि कानपुर सेक्सन में रूमा स्टेशन से पूर्वा एक्सप्रेस (12303) के देर रात 12.50 बजे पास होने के बाद एडवांस स्टार्टर सिग्नल के पास गाड़ी के दो एसएलआर समेत 12 डिब्बे बेपटरी हो गए।
 
उन्होंने बताया कि गाड़ी के बेपटरी होने के कारण कम से कम 14 यात्री घायल हुए हैं जिनमें प्राथमिक उपचार के बाद 11 यात्रियों को कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन लाया गया जबकि तीन को कानुपर के हैलट अस्पताल भेजा गया। बेपटरी कोच के यात्रियों को चार बसों में कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन लाया गया। सभी यात्रियों को स्पेशल गाड़ी से 05.45 बजे नई दिल्ली भेजा गया। गाडियों को पुन: परिचालन के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
 
गुप्त ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों के परिजनों को जानकारी के लिए इलाहाबाद, कानपुरर, टूंडला, इटावा, अलीगढ़ और मिर्जापुर रेलवे स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए नम्बर जारी किये है।

प्रभावित यात्रियों के परिजन इलाहाबाद में 0532-1072,कानपुर 0512-1072, 0512-2323015, 2323016 और 2323018 , टूंड़ला में 0561-2220337 और 2220338 इटावा में 0568-8266382, 0568-8266383 अलीगढ़ में 0571-2403458 और मिर्जापुर में 0544-2220095 में संपर्क कर सकते हैं। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

अगला लेख