Karnataka Hijab Row: हिजाब विवाद पर गडकरी बोले- ये छोटी घटनाएं समाज के लिए अच्छी नहीं

Webdunia
गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (13:53 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में हिजाब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही इसे लेकर जावेद अख्‍तर ने बयान दिया था, अब इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और समाज में धार्मिक सद्भावना बनानी चाहिए।

बता दें कि आज कर्नाटक हाईकोर्ट हिजाब के मुद्दे को लेकर सुनवाई कर सकता है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर दायर याचिका कहा है कि पहले सु्प्रीम कोर्ट का फैसला आने दो, फि‍र देखते हैं, इसमें क्‍या किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कपिल सिब्‍बल की याचिका पर यह बात कहते हुए तारीख देने से भी मना कर दि‍या।

गडकरी ने कहा कि हमें सभी धर्मों, सभी भाषाओं, अलग-अलग वर्गों, विभिन्नताओं, पंथ और लिंग के सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उनके बीच समानता स्थापित करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि कोई भी व्यक्ति अपना जाति या लिंग के कारण बड़ा नहीं होता है। वह अपने गुणों के कारण महान है, हमें समाज में अच्छे गुणों का समर्थन करना चाहिए, हम एक ही परिवार के अभिन्न अंग हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मस्जिद जाते हैं, कुछ मंदिर जाते हैं, कुछ गुरुद्वारा जाते हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गीत ‘संस्कृति सब की एक चिरंतन, पुरखे जिसके हिंदू हैं, विराट सागर समाज अपना, हम सब इसके बिंदू हैं’ को याद किया।

उन्होंने कहा कि हमें समाज, लोगों के बीच धार्मिक सद्भावना बनानी चाहिए, हम भारतीय हैं, हम इस राष्ट्र के लिए लड़ेंगे और इसे राष्ट्रीय आर्थिक शक्ति बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह बीजेपी की सोच है। गडकरी ने कहा कि ये छोटी घटनाएं समाज के लिए अच्छी नहीं हैं, हमें यह व्यापक हित में सोचना होगा कि हम कैसे इस समाज को चलाने वाले हैं और इसे देश बनाने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, सरयू नहर में गिरी SUV, 11 श्रद्धालुओं की मौत

LIVE: चिदंबरम बोले, शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है चुनाव आयोग

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

क्या तेजस्वी यादव के पास 2 वोटर कार्ड? चुनाव आयोग कर रहा है जांच

अगला लेख