कर्नाटक में टीपू जयंती के खिलाफ भाजपा सड़क पर, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (14:47 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के कोडागु जिले में टीपू सुल्तान जयंती समारोह का विरोध कर रहे भाजपा के तीन विधायक तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
         
भाजपा ने जयंती का विरोध करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान 19वीं शताब्दी का धर्मांध शासक था और कर्नाटक एवं केरल में बड़ी संख्या में हिंदुओं की हत्या करने में शामिल था। उसने लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की थी।
कोडागु में प्रतिबंधों के आदेश के बावजूद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विराजपेट से भाजपा विधायक केजी बोपैया को विरोध रैली निकालने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह विधान परिषद सदस्य सुनील सुब्रमण्या भाजपा को कई कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे दिखाने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में मदिकेरी से गिरफ्तार किया गया। मदिकेरी का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक अपाचु रंजन को भी पर्वतीय कस्बे से गिरफ्तार किया गया।
 
सुब्रमण्या एवं रंजन को बहस करने पर और कार्यकर्ताओं के काले वस्त्रों और झंडे दिखाकर जयंती के खिलाफ नारेबाजी करने पर गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
 
पुलिस ने समारोह स्थल पर निमंत्रण पत्र के साथ न आने वालों को जब रोका तो विरोध शुरू हुआ। बोपैया के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी विराजपेट में गिरफ्तार किया गया, जहां उन्होंने काली पट्टी पहने हुए विरोध प्रदर्शन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मैसुरु, श्रीरंगपटना, मांड्या जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई विरोध नहीं किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

संभल की जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI, जानिए वजह

LIVE: कोतवाली पहुंचे संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क, कहा जांच में सहयोग करूंगा

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी का निधन

मुद्रा लोन के 10 साल, लाभार्थियों से क्या बोले पीएम मोदी?

सेंसेक्स में 1200 से ज्यादा अंकों का उछाल, क्या है निफ्टी का हाल?

अगला लेख