कासगंज दंगे और दिल्ली सीलिंग पर राज्यसभा में बवाल

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (12:55 IST)
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश में कासगंज दंगे और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सीलिंग को लेकर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा किया गया जिसके कारण शून्यकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
 
सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए उप सभापति पी जे कुरियन ने जरुरी विधायी कार्य निपटाने के बाद शून्यकाल शुरू करने का प्रयास किया तो समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की लगातार खराब हो रही है। एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उनके समर्थन में सपा के अन्य सदस्य भी खड़े हो गए।
 
इस बीच आप पार्टी के संजय सिंह ने दिल्ली में सीलिंग का मुद्दा उठाया और अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ने लगे। उनके साथ आप पार्टी के दो सदस्य नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता भी आ गए।
 
कुरियन ने सपा नेता को टोकते हुए कहा कि इस मुद्दे पर नोटिस नहीं दिया गया है इसलिए इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद सपा के अन्य सदस्य नारे लगाते अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ गए। उप सभापति ने सदस्यों से शांत होने की अपील करते हुए कहा कि यह शून्यकाल का समय है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख