कासगंज हिंसा : चंदन गुप्ता हत्याकांड का मुख्‍य आरोपी सलीम गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (13:25 IST)
लखनऊ। कासगंज की सांप्रदायिक हिंसा में 26 जनवरी को मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के आरोप में उत्तरप्रदेश पुलिस ने बुधवार को मुख्‍य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम पर आरोप है कि उसने ही छत से चंदन गुप्ता को गोली मारी थी।

इस मामले में पुलिस को सलीम के ही दो भाइयों की भी तलाश है। जिलाधिारी आरपी सिंह ने यहां बताया कि कासगंज हिंसा के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कासंगज में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इस धटना के सिलसिले में पुलिस अब तक 164 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शहर में धारा 144 अभी लागू है।

चंदन हत्याकांड के नामज़द आरोपियों की लिस्ट में सलीम, वसीम, नसीम मुख्य आरोपी हैं। इनके अलावा जाहिद जग्गा, आसिफ़ हिटलर, असलम, असीम, नसरुद्दीन, अकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब, राहत, सलमान, मोहसिन, साकिब, बब्लू, नीशू और वासिफ को भी आरोपी बनाया गया है।

कासगंज में 26 जनवरी को कुछ युवक मोटर साइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। जब यात्रा बड्डू नगर इलाके से गुजर रही थी तो यात्रा में शामिल युवकों की किसी बात पर मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों से कथित तौर पर झड़प हो गई। इसी दौरान हुई गोलीबारी की वारदात में चंदन गुप्ता की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख