Hanuman Chalisa

अब केसर महोत्सव को भुना रहा है कश्मीर

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (15:50 IST)
जम्मू। कभी ट्यूलिप के लाखें फूलों और कभी बर्फ के सहारे पर्यटकों को कश्मीर की ओर खिंचने में कामयाब रहने वाला कश्मीर अब केसर की खुशबू से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसके लिए बकायदा केसर महोत्सव का आयोजन किया गया है।
 
आज कल कश्मीर में कुदरत का एक और अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है जो अगले 10-15 दिनों में समाप्त हो जाएगा। जी हां इन दिनों कुदरत का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जिसका इंतजार साल भर लोग यहां बेसब्री से करते हैं। यहां के खुश्क मैदान जहां न सब्जी न फल और ना ही कोई अनाज उगता है, बल्कि कुदरत ने इस जगह को अपने सबसे हसीन तोहफे केसर के फूलों से नवाजा है, जो फूल दुनिया का सबसे महंगा फूल है। इस फूल की डिमांड दुनिया भर में सबसे ज्यादा है।
 
केसर के इस फूल से पर्यटकों को परिचित कराने और व्यवसाय को बढ़ावा मिले, इसलिए इस बार पर्यटन विभाग ने केसर महोत्सव का आयोजन किया है।
 
कश्मीर का केसर दुनिया का सबसे अच्छा और महंगा केसर माना जाता है और कश्मीर में इसकी खपत ईरान के बाद दूसरे नंबर पर है, लेकिन क्वालिटी और इसके रंग के कारण यह विश्व भर में पहले नंबर पर आता है और इसकी सबसे ज्यादा डिमांड अपने ही देश भारत में है।
 
कश्मीर में जहां केसर शादियों में खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, तो देश के दूसरे राज्यों में इसका इस्तेमाल पूजा अर्चना के अलावा मेडिसिन बनाने में भी किया जाता है। केसर को हासिल करने के लिए एक-एक फूल को चुना जाता है। केसर को बाकी फूल से अलग करके सुखाया जाता है। एक किलो केसर के लिए 70-80 हजार फूलों को चुनना पड़ता है।
 
हल्के नीले रंग का यह फूल अपने अन्दर केसर की लड़ियों को छुपा कर रखता है और इसकी वजह से ये दुनिया का सबसे महंगा मसाला बनता है। जो 3-3.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बिकता है। पूरे दुनिया में 2 या 3 ऐसे देश हैं जहां केसर उगता है पर कश्मीर का केसर पूरी दुनिया में मशहूर है।
 
इस बार भले ही बेमौसम बर्फबारी के चलते केसर के फूल काफी कम ही खिले हैं, लेकिन लोग नजारे को देखने के लिए आ रहे हैं। इसलिए पर्यटकों को रिझाने के लिए जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने पम्पोर में केसर महोत्सव का आयोजन किया है।
 
इस महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए स्कूली बच्चों ने केसर की खेती की और एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज सबको मदहोश कर दिया, तो वहीं कश्मीरी पारंपरिक ड्रेस में नजर आए स्कूली बच्चों ने इस महोत्सव में कश्मीर की उस परंपरा को दर्शाया, जो सदियों से पम्पोर के केसर के इन खेतों में नजर आता है।
 
अधिकारियों का कहना था कि केसर महोत्सव के जरिए काफी सारे लोगों को केसर के बारे में पता चलेगा और इस कारोबार से जुड़े लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

अगला लेख