शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट

एन. पांडेय
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (09:54 IST)
केदारनाथ। भैया दूज के अवसर में प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। उत्तराखंड चार धामों में प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार भैया दूज वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गए।
 
बर्ह्ममुहुर्त से कपाटबंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रात: 6 बजे पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आव्हान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति में स्यंभू शिव लिंग को विभूति तथा,शुष्क फूलों से ढककर समाधि रूप में विराजमान किया। ठीक सुबह 8 बजे मुख्य द्वार के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए गए।
 
सेना के बैंड बाजों की भक्तिमय धुनों के साथ कपाट बंद होने के बाद पंचमुखी विग्रह मूर्ति विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होंगे।इस वक्त संपूर्ण केदारनाथ में बर्फ जमी हुई है। मौसम सर्द बना हुआ है। केदार जी के पट बंदी के बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन, तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी, स्थानीय श्रद्धालु साक्षी बने।
 
श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को बंद हुए थे। 20 नवंबर शनिवार भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।22 नवंबर भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होंगे। 25 नवंबर को उखीमठ में मद्महेश्वर मेला लगेगा।

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, 1 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

CM Yogi adityanath birthday: योगी आदित्यनाथ क्यों हैं भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री? जानिए जन्मदिन पर उनके बारे में 25 खास बातें

गर्मी से बचाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिसकर्मियों को हीट कंट्रोल हेलमेट दिए

अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, IPL Chairman ने भी उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा

अगला लेख