LG पर बरसे केजरीवाल, लगाया गंदी राजनीति करने का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (12:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना शहर की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुधारने के बजाय गंदी राजनीति कर रहे हैं।
ALSO READ: उपराज्यपाल सक्सेना ने केजरीवाल को बताया- कौन है LG?
उपराज्यपाल के साथ बढ़ती खींचतान के बीच केजरीवाल ने दावा किया कि सक्सेना ने सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें बुलाईं, जबकि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। एलजी इसे सुधारने के लिए कदम उठाने के बजाय गंदी राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज दिल्ली सरकार के अधिकारियों की कई बैठकें बुलाई हैं, जबकि उनके पास ऐसा करने और निर्वाचित सरकार के कामकाज में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।'
 
इस ट्वीट के साथ उन्होंने मीडिया की एक खबर भी संलग्न की है, जिसमें मालीवाल के साथ गुरुवार को हुई घटना की जानकारी दी गई है।

<

LG साहिब, आपका काम दिल्ली की क़ानून व्यवस्था, दिल्ली पुलिस और DDA सँभालना है। हमारा काम दिल्ली के अन्य सभी विषयों पर काम करना है। आप अपना काम कीजिए, हमें अपना काम करने दीजिए। तभी तो व्यवस्था चलेगी। आप अपने काम छोड़कर रोज़ हमारे काम में दखल देंगे तो व्यवस्था कैसे चलेगी? https://t.co/vavn3PUSvc

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 20, 2023 >उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब एक दिन पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा।
 
मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख