दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है: केजरीवाल

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (08:37 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में दिल्ली के 62वां स्थान हासिल करने का श्रेय शहर की जनता को देते हुए रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने चलाया जागरूकता अभियान, मुफ्त में बांटे मास्क
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि समस्त दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी। सभी दिल्ली वालों ने बीते 6 साल में कड़ी मेहनत करके ऐसा कर दिखाया। दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली भारत का एकमात्र शहर है, जो अपनी रैंक में सुधार करके 81वें स्थान से यहां पहुंचा है।
 
सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सभी गौरवान्वित दिल्लीवासियों और अरविंद केजरीवाल को उनके नेतृत्व के लिए बधाई। हमारी प्यारी दिल्ली ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में 62वां स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में दिल्ली भारत का एकमात्र शहर है। पिछली बार दिल्ली 81वें स्थान पर थी जिसकी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। कनाडा के वैंकुवर स्थित रेसोनेंस कंसलटेंसी लिमिटेड ने हाल ही में 10 लाख से अधिक आबादी वाले दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख