अरविन्द केजरीवाल का चुनावी दांव, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए प्रतिमाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (13:43 IST)
Announcement of Mahila Samman Yojana in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा चुनावी दांव चल दिया है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह देने का प्रस्ताव पास कर दिया है। उन्होंने महिला सम्मान योजना की घोषणा करते हुए वादा किया कि चुनाव के बाद महिलाओं को 1000 रुपए के स्थान पर 2100 रुपए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होंगे।
<

केजरीवाल की अपनी बहनों के लिए बड़ी घोषणा 

???? हर महीने दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे ₹1000, कैबिनेट ने किया प्रस्ताव पास

चुनाव के बाद ये राशि बढ़कर होगी ₹2100/ प्रतिमाह#KejriwalMahilaSammanYojna pic.twitter.com/WGCaFTC7YM

— AAP (@AamAadmiParty) December 12, 2024 >
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 13 दिसंबर से शुरू : केजरीवाल ने गुरुवार को महिला सम्मान योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 1000 रुपए के स्थान पर 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। महिला सम्मान योजना के लिए 13 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि माताओं और बहनों को उनका हक मिलेगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा देने की घोषणा की थी। साथ ही ऑटो चालकों की बेटी की शादी में एक लाख रुपए देने की घोषणा की थी। ALSO READ: केजरीवाल का वादा, ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा
 
महिला योजना का कारगर दांव : महिलाओं को मासिक राशि देने का दांव राजनीतिक दलों के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। मध्यप्रेदश में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहन योजना चुनाव जीतने में भाजपा के लिए काफी मददगार साबित हुई थी। इसी योजना को भाजपा ने लाडकी बहन योजना के नाम से महाराष्ट्र में लॉन्च किया था, इसका भी उन्हें वहां फायदा मिला था। ALSO READ: दिल्ली में नहीं होगा कांग्रेस से गठबंधन, केजरीवाल का बड़ा एलान
 
केजरीवाल अब तक विधानसभा चुनाव के लिए दो सूचियों में 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने कुछ वर्तमान विधायकों के टिकट काटे हैं, वहीं कांग्रेस और भाजपा से पार्टी में आए नेताओं को विधानसभा टिकट दिए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। अब वे पटपड़गंज के स्थान पर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख