जब केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए गांधीजी ने जुटाए थे 6 हजार रुपए...

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2018 (20:56 IST)
केरल इन दिनों भीषण बाढ़ की मार से जूझ रहा है। लगभग एक सदी पहले 1924 में केरल में इसी तरह की भयावह बाढ़ आई थी। तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने केरल के लोगों की मदद के लिए 'अकल्पनीय' कदम उठाया और लोगों को एकजुट करके बाढ़ पीड़ितों के लिए 6,000 रुपए जुटाए थे। 
 
अभी केरल में आई प्राकृतिक आपदा से अब तक करीब 290 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। जुलाई 1924 में केरल में आई भीषण बाढ़ से भी राज्य को काफी नुकसान हुआ था। उस समय भी ऐसे ही हालात थे। उस बाढ़ में भी बड़ी संख्‍या में लोगों की जानें गई थीं और चौतरफा तबाही मची थी।
 
महात्मा गांधी की अपील पर सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं, बच्चे भी आगे और उन्होंने दान दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि महिलाओं ने अपने सोने के जेवर तक बेच दिए और उन रुपयों को बाढ़ राहत के लिए दान दे दिया। महिलाओं और बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी बचत भी बाढ़ प्रभावित लोगों को दान दे दी थी।
 
राष्ट्रपिता ने 'नवजीवन' में अपने एक लेख में एक लड़की का ज़िक्र करते हैं, जिसने राहत कोष में योगदान के लिए तीन पैसे चुराए थे। महात्मा गांधी की लिखी गई पत्रिकाओं के मुताबिक कई लोगों ने अपना एक समय का खाना छोड़ दिया तो किसी ने अपने हिस्से का दूध बेचकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए रुपए दान दिए थे। केरल के इतिहास में 1924 में आई उस बाढ़ को महाप्रलय के नाम से जाना जाता है। उस समय केरल तीन हिस्सों में बंटा हुआ था- त्रावणकोर, कोच्चि और मालाबार। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहां शेख ही निकला संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड, CBI ने दर्ज किया केस

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

ब्रिक्स देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दे डाली धमकी, क्या है 10% टैरिफ कनेक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में उद्योग जगत से करेंगे सीधा संवाद

चीन राफेल को बदनाम कर रहा हैः फ्रेंच खुफिया एजेंसी

अगला लेख