किरण बेदी बनीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल

Webdunia
रविवार, 22 मई 2016 (18:54 IST)
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। किरण को पुडुचेरी के अलावा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के भी उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 
राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। 
 
उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। किरण बेदी सार्वजननिक जीवन में पहले गांधीवादी नेता अन्ना हजारे से जुड़ी थी और जंतर-मंतर पर हुए बहुचर्चित आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। 
 
अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने जब आप पार्टी बनाई तो किरण बेदी ने उनसे दूरियां बना ली। इसी बीच उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। 
 
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरीं और डॉ. हर्षवर्धन की कृष्णानगर सीट से बुरी तरह हार गई। भाजपा की तरफ से किरण मुख्यमंत्री पद की भी प्रबल दावेदार थी। 
 
विधानसभा चुनाव की इस हार के बाद उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी खरी-खोटी भी सुनाई थी। 'क्रेन बेदी' के नाम से मशहूर किरण बेदी को आखिरकार भाजपा ने उपकृत करते हुए पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया है।

अरविन्द केजरीवाल ने किरण बेदी को दीं शुभकामनाएं : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनने पर आज शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्‍विटर पर लिखा, 'इस नई भूमिका के लिए किरण दीदी को मेरी शुभकामनाएं।'
 
केजरीवाल और बेदी दोनों पूर्व सिविल सेवक हैं और एक समय मित्र थे। दोनों सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा थे। (वार्ता/वेबदुनिया) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

live : ओम बिरला बने लोकसभा स्पीकर, ध्वनि मत से चुने गए

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

विपक्ष के पास संख्या बल नहीं फिर भी लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन क्यों भरा?

टैक्स से गुस्साई भीड़ केन्या की संसद में घुसी, भारतीयों के लिए एडवाइजरी

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, फिर हो सकते हैं गिरफ्तार

अगला लेख