बड़ी खबर, 378 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, 11 दिसंबर को घर वापसी करेंगे किसान

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (14:32 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की गुरुवार को हुई बैठक के बाद किसान नेताओं ने किसान आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया। यह आंदोलन 378 दिन तक चला। किसान 11 दिसंबर को घर वापसी करेंगे।

सरकार ने आंदोलनकारी किसानों को पत्र भेजकर MSP पर कमेटी बनाने का वादा किया। साथ ही किसानों पर दर्ज मामले भी वापस लेने की घोषणा कर दी। पत्र मिलते ही सरकार ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया।
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर में जनता के नाम संबोधन में कृषि कानून की वापसी का ऐलान कर दिया था। इसके बाद संसद के दोनों सदनों से कानून वापसी का प्रस्ताव पास करा लिया और राष्‍ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी।

ALSO READ: किसान आंदोलन खत्म, औपचारिक एलान आज,100% बातें मान ली जाए यह नहीं होता,पढ़ें शिवकुमार शर्मा का Exclusive Interview
उल्लेखनीय है कि वेबदुनिया ने किसान नेता शिवकुमार शर्मा 'कक्काजी' के हवाले से पहले ही बता दिया था कि आंदोलन जल्द ही खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा था कि जब आंदोलन लंबे चलते है तो 100 फीसदी आप की बात मानी जाए यह भी नहीं होता है। अधिक से अधिक बातें मान ली जाए यह देखना पड़ता है। हलांकि एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए कुछ समय सीमा भी तय होनी चाहिए।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में शिवकुमार शर्मा ने कहा था कि किसान आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आने वाली सरकारों को किसानों को लेकर कोई भी कानून बनाने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। अब यह नहीं होगा कि किसानों को दरकिनार कर कोई भी कानून बना दिया जाए या कोई भी समझौता कर लिया जाए। किसान आंदोलन से किसान जागरूक होने के साथ-साथ संगठित हुआ है। इसके लिए हम मोदी जी धन्यवाद देना चाहता हूं कि काले कानून लाकर उन्होंने देश के किसानों को संगठित करने का काम किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

अगला लेख