Hanuman Chalisa

बड़ी खबर! 70 प्रतिशत तक सस्ता होगा घुटना प्रत्यारोपण...

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (09:04 IST)
नई दिल्ली। हृदयरोगियों के लिए स्टेंट की कीमत में कटौती करने के कुछ महीने बाद सरकार ने घुटना प्रतिरोपण की मूल्य सीमा 54 हजार रुपए से 1.14 लाख रुपए के बीच निर्धारित कर दी है। इसमें सर्जरी की मौजूदा लागत में करीब 70 प्रतिशत तक की कमी की गई है।
 
निजी अस्पतालों द्वारा घुटना बदलने की सर्जरी के लिए काफी कीमत वसूले जाने की खबरों के बीच सरकार ने घुटना प्रतिरोपण (नी इम्प्लांट्स) का अधिकतम खुदरा मूल्य तय कर दिया है। इस कदम से इस तरह की सर्जरी कराने वाले रोगियों का सालाना करीब 1500 करोड़ रुपए बच सकता है।
 
रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार अवैध और अनैतिक तरीके से मुनाफा कमाने के चलन पर मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में घुटना प्रतिरोपण सर्जरी को स्टेंट की तरह सस्ता करने की बात कही थी।
 
कैंसर और ट्यूमर के लिए विशेष इम्प्लांट के मामले में कीमत मौजूदा 4-9 लाख रुपए से काफी कम करके 1,13,950 रुपए की गई है। सरकार के अनुसार देश में डेढ़ से दो करोड़ रोगियों को घुटना बदलवाने की जरूरत है। हर साल भारत में 1.2 लाख से डेढ़ लाख ऐसी सर्जरी होती हैं।
 
नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग ऑथोरिटी ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि ऑर्थोपेडिक नी इम्प्लांट पर औसत लाभ 313 प्रतिशत तक होने का पता चला है।
 
अनंत कुमार ने कहा, 'हृदयरोगियों के लिए स्टेंट के दाम सीमित करने के बाद अब हमने सभी तरह के घुटना प्रतिरोपण की कीमत नियंत्रित करने का फैसला किया है। अगर अस्पताल, आयातक, खुदरा विक्रेता एमआरपी से अधिक वसूलते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
 
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ ‘एमटैल’ ने कहा कि वह एनपीपीए के आदेश की समीक्षा कर रहा है।
 
नई मूल्य प्रणाली के तहत सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाले कोबाल्ट-क्रोमियम इम्प्लांट का एमआरपी 54,720 रुपए निर्धारित किया गया है जिसके साथ जीएसटी और जोड़ा जाएगा। इसमें पूर्ववर्ती 1,58,324 रुपए के औसत एमआरपी में 65 प्रतिशत तक की कमी की गई है। पहले इसकी कीमत 1.58 लाख रुपए से ढाई लाख रुपए तक होती थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

EV Scooter खरीदने से पहले जान लें, कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अगला लेख