कर्नाटक संकट : कुमारस्वामी ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (21:58 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रहने के तुरंत बाद मंगलवार देर शाम राज्यपाल वजूभाई वाला को अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।
 
राज्यपाल ने कुमारस्वामी का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही उनसे अगली व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रुप में पद पर बने रहने का अनुरुोध किया है। लेकिन इस दौरान उनसे कोई नीतिगत निर्णय नहीं लेने को कहा है।
 
विधानसभा में कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 99 तथा विरोध में 105 मत पड़े थे। विधानसभा में हार के तुरंत बाद कुमारस्वामी ने राजभवन जाकर वजूभाई को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जी परेमेश्वरा, जलसंसाधन मंत्री डीके शिवकुमार तथा कुछ अन्य मंत्री भी थे।
 
राज्य में कांग्रेस तथा जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार 23 मई 2018 को अस्तित्व में आयी थी और ठीक 14 महीने बाद यह सरकार गिर गयी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

आबकारी मामले में केजरीवाल और आप के खिलाफ आरोपपत्र जल्द

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

दवा से नहीं इन घरेलू उपचार से भगाएं चूहे, जानें ये 5 उपाय

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

अगला लेख