कौन हैं लेडी अफसर ओशिन शर्मा जिनका ट्रांसफर बना चर्चा, क्यों हैं सोशल मीडिया में चर्चित?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (09:29 IST)
हिमाचल प्रदेश में लेडी अफसर ओशिन शर्मा का ट्रांसफर चर्चा का विषय बना हुआ है। वे सोशल मीडिया स्टार भी हैं। संधोल में तहसीलदार ओशिन को हालांकि अब तक दूसरी पोस्टिंग नहीं मिली है। सुक्खू सरकार ने अब तक उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं दी है। बता दें कि उन्हें शिमला में प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। हाल ही में ओशिन शर्मा को लंबित पड़े कार्यों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

क्यों हुआ ओशिन का ट्रांसफर : ओशिन शर्मा का ट्रांसफर क्यों किया गया है, इसको लेकर हिमाचल सरकार के किसी भी सीनियर अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही ये बताया गया है कि उन्हें अब तक कोई पोस्टिंग क्यों नहीं दी गई है। मंडी उपायुक्त कार्यालय और कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया स्टार लेडी अफसर ओशिन का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है क्योंकि उनका काम संतोषजनक नहीं था।
<

यह ओशिन शर्मा हैं, ये HAS अधिकारी हैं। ये मंडी के संधोल में तहसीलदार थीं।

आपने इन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर देखा होगा। इनके उच्च अधिकारियों ने पाया कि

यह सोशल मीडिया पर तरह तरह का ज्ञान देती हैं मगर इनके कार्यक्षेत्र में काम पेंडिंग पड़ा हुआ है।

अब इनका तबादला कर दिया गया है… pic.twitter.com/9dEutNJAfB

— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 15, 2024 >कौन हैं ओशिन शर्मा : हिमाचल की 32 वर्षीय लेडी अफसर ओशिन शर्मा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उनके कई प्लेटफॉर्मों पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिसमें X पर 109K, इंस्टाग्राम पर 348K, फेसबुक पर 296K और ओशिन शर्मा पब्लिक ग्रुप में 128K फॉलोअर्स हैं। कहा जा रहा है कि स्थानीय राजनेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा के सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव रहने से खुश नहीं थे।

संधोल को अलविदा कहने का समय : ओशिन शर्मा का आखिरी पोस्ट X पर है, जो 13 सितंबर को उन्होंने मंडी के संधोल के लोगों से संबंधित किया था, जहां वो तहसीलदार के रूप में तैनात थीं। इसमें लिखा था, 'संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है। यहां बनाई गई यादें आजीवन रहती हैं। आपके सम्मान और प्यार के लिए धन्यवाद'

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लेडी अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था क्योंकि वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही थीं। उनका दावा है कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज ने सार्वजनिक काम में बाधा डाली, जिससे देरी हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में एक निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी को सौंपे गए कई प्रशासनिक कार्य अधूरे थे।

मेहनती अधिकारी हैं ओशिन : हालांकि ओशिन शर्मा को हिमाचल की मेहनती महिला अधिकारियों में माना जाता है। कांगड़ा और मंडी जिलों में अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पंचायती योजना, NGO और पंचायत से संबंधिक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर तारीफें बटोरी थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह शुरुआत में तहसीलदार संधोल में काम करते समय लोकप्रिय हुई थीं। ओशिन को उनके सामाजिक कार्यों और प्रेरक कार्यों के लिए भी जाना जाता है। वह लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर रहीं। उनकी फैशनेबल जीवनशैली और प्रेरक वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर हजारों लोग पसंद करते हैं। अपने मोटिवेशनल वीडियोज में वो में करंट अफेयर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा करती हैं। जोकि लड़कियों और सिविल सेवा के उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करते हैं।
Edited : By Navin Rangiyal
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR को रद्द करने की मांग की

Petrol Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम निचले स्तर पर, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

संभल में उपद्रवियों ने जो ईंट पुलिसकर्मियों पर फेंकी, उनसे बना डाली चौकी, लिख दिया कृष्ण का उपदेश

LIVE: कोविड के बाद बाजार में सबसे बड़ी तबाही, सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का

Trump के टैरिफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

अगला लेख