बड़ी खबर, प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीतापुर PAC को बनाया अस्थायी जेल

Webdunia
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (14:16 IST)
सीतापुर। कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तार सोमवार सुबह 4:30 बजे से दिखाई गई है।
 
प्रियंका के खिलाफ सीतापुर के हरगांव थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रियंका गांधी के साथ यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू और सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत 11 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज दिया गया है।
 
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शांति भंग करने पर धारा 144 का उल्लंघन के तहत धारा 157, 116 और 107 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें सीतापुर PAC को अस्थायी जेल बनाकर वहीं रखा गया है।
 
इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हादसे में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
पुलिस हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी ने आज एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए।
 
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि मोदी जी नमस्कार मैंने सुना है कि आज आप आजादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। लेकिन मैं आपसे पूछना चाहती हूं क्या आपने यह वीडियो देखा है?
 
यह वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री का बेटा अपनी गाड़ी के नीचे किसानों को को कुचलते हुए दिखाता है। आप इस वीडियो को देखें और देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? उनके लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। मेरे जैसे विपक्ष के तमाम नेताओं को तो आपने हिरासत में बिना किसी आदेश, एफआईआर के रखा हुआ है लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि ये आदमी आजाद क्यों है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

उच्च न्यायालयों में जजों के कितने पद हैं खाली, सरकार ने राज्यसभा में दिया यह जवाब

सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए ले सकते हैं 30 दिन की छुट्टी

नवोदय विद्यालयों में बंपर वेकेंसियां, सरकार ने बताया खाली हैं 12000 पद

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, दीवारों पर लिखे अपमानजनक शब्‍द

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

अगला लेख