shiv chalisa

लालू यादव का मोदी और नीतीश पर निशाना, जाओ रे मर्दों और जतन करो...

Webdunia
सोमवार, 4 मार्च 2019 (13:16 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की बिहार रैली पर जमकर निशाना साधा।
 
 
लालू ने ट्‍वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों जोर लगा सरकारी तंत्र का उपयोग कर गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है, जितनी हम पान खाने अगर पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं तो इकट्‍ठा हो जाती है। जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और ज़ूम करवाओ।
 
 
हालांकि लालू यादव अपने इस ट्‍वीट के लोगों के निशाने पर आ गए। हुकुमदेव यादव नामक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया कि पान की गुमटी पर आपकी गाड़ी रुकने पर भीड़ जुटने का कारण दूसरा है। सबको लगता है कि चारा घोटाले में लूटा पैसा लौटाने आए हैं पर भोली जनता को क्या मालूम कि उससे आप विदेशों में महल खरीद चुके।
 
 
सुमाइरा खान ने लिखा कि आजकल के चोरों का भी सरकार कितना ख्याल रखती है, जेल से भी गांधी मैदान दिखाई दे रहा है। अब पान नहीं फट्टे खाओ जेलर साहिब से। अजय मौर्या ने लिखा कि इससे ज्यादा भीड़ तो आपको पकड़ने आई थी जेल ले जाने के लिए।
 
 
अनुराग गौतम ने गाय का फोटो डालकर कमेंट किया कि डरो लालू... गाय देख रही है। निशांत नयन ने कहा कि बिलकुल उसी तरह से जैसे आपने चारा घोटाला कर के पैसे जमा किए थे। ऐसे देश के लिए आप एक कॉमेडियन और चारा चोर से ज्यादा कुछ नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

LPG, LNG की कमी नहीं, Iran-Israel War के बीच देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

PM मोदी ने की यूक्रेन और ईरान यु़द्ध रोकने की अपील, बोले- सैन्य संघर्ष समाधान नहीं, संवाद ही एकमात्र तरीका

Nagpur में रूह कंपा देने वाली वारदात, पोते ने फेंका रंग तो दादी ने खौलते पानी से नहलाया, CCTV देख दहल जाएगा दिल

खामेनेई की मौत के बाद 5वें दिन भी कश्मीर में उबाल, श्रीनगर में आंशिक ढील लेकिन लाल चौक अब भी सील

अगला लेख