केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं पर गिरे पत्थर, 3 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 जुलाई 2024 (09:43 IST)
kedarnath landslide : उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। रास्ते में पहाड़ से पत्थर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 3 यात्री गंभीर है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 
 
यह दर्दनाक हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास हुआ। लैंड स्लाइड की वजह से पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में श्रद्धालु आ गए। हादसे से हादसे से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। 
 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, आपदा कंट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कई यात्री दब गए।
 
हादसे की सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी (एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन) मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई। 

राहत दल ने मौके से यात्रियों को रेसक्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 लोग मृत घोषित कर दिए गए, जबकि 8 तीर्थ यात्रियों को गौरीकुंड के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मलबे और पत्थरों में अन्य लोगों के दबे होने की संभावना के चलते पुलिस का सर्च जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि केदारनाथ यात्रा इस वर्ष 10 मई को शुरू हुई थी। यात्रा 20 नवंबर 2024 को भाई दूज तक चलेगी। इसके बाद मंदिर 6 माह के लिए बंद हो जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्द्धन जैन का इंटरनेशनल कनेक्शन, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख