हिमाचल के किन्नौर में पहाड़ टूटकर गिरा, यात्रियों से भरी बस मलबे में दबी, अन्य वाहन भी फंसे

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (13:50 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक बस, ट्रक एवं कारों के दबने की खबर है। 
 
बस हिमाचल रोडवेज की थी। इसमें 40 से 50 यात्री सवार हो सकते हैं। बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी। इस बीच, एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। 
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 5 पर निगुलसरी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि पहाड़ से टूटकर गिरी चट्‍टान के नीचे हिमाचल रोडवेज की एक बस, ट्रक एवं 2 कारें दब गईं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 
 
हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। जयराम ने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही एनडीआरएफ के डीजी से भी बात की है। अमित शाह ने सीएम से हालात की जानकारी ली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख