बड़ी खबर, रायगढ़ में भूस्खलन से 36 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (14:29 IST)
मुख्य बिंदु
  • रायगढ़ में भारी बारिश के बाद भूस्खलन
  • तलाई और साखर सुतार वाड़ी में भूस्खलन
  • भूस्खलन में 36 लोगों की मौत
  • NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी
रायगढ़। महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद तटीय रायगढ़ जिले में हुए भूस्खलन में 36 लोगों की मौत हो गई। NDRF की टीम राहत और बचाव काम में लगी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 
रायगढ़ के महाड़ तहसील के तलाई और साखर सुतार वाड़ी गांव में गुरुवार शाम को भूस्खलन हुआ था। महाद तहसील में, पोलादपुर में 22 जुलाई से 23 जुलाई के बीच 305 मिमी बारिश हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
 
कलेक्टर निधि चौधरी ने भूस्खलन में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। इनमें से तलाई में 32 और साखर सुतार वाड़ी में 4 लोग मारे गए। 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई है। एक अन्य टीम के भी जल्द पहुंचने की संभावना है।

अमित शाह ने जताया दुख : गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश व भूस्खलन के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और NDRF से बात की है। NDRF की टामें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहाँ हर सम्भव मदद पहुंचा रही है।

<

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश व भूस्खलन के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे और DG @NDRFHQ से बात की है। NDRF की टामें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहाँ हर सम्भव मदद पहुँचा रही है।

— Amit Shah (@AmitShah) July 23, 2021 >कोंकण में रेल यातायात जल्द होगा बहाल : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में बारिश का कहर झेल रहे चिपलुन शहर में कोंकण रेलवे (केआर) लाइन पर क्षतिग्रस्त एक पटरी की मरम्मत के बाद रेल यातायात शाम छह बजे तक बहाल हो सकता है।
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ