लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटाया, लेकिन अब भी निगरानी में

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (23:06 IST)
मुंबई। महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अब भी आईसीयू में हैं। मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गायिका (92) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई थीं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज डॉ. प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। समदानी के मुताबिक, मंगेशकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार के संकेत दिखे हैं।

समदानी ने बताया, वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं, लेकिन अब भी निगरानी में हैं। स्वास्थ्य में मामूली सुधार के कारण उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। गायिका की स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें आईसीयू में रखना पड़ा।

भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय पार्श्व गायिकाओं में से एक मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में वह अजीब दास्तान है ये, प्यार किया तो डरना क्या, नीला आसमां सो गया और तेरे लिए जैसे कई यादगार गानों की आवाज रही हैं।

गायिका को भारत की ‘स्वर कोकिला’ के रूप में जाना जाता है। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

अगला लेख