मोदी की इन पंक्तियों को लता मंगेशकर ने दी आवाज, ट्विटर पर पोस्ट किया गाना

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (10:28 IST)
नई दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हुए हमले के बाद दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान उनके द्वारा उल्लिखित कविता की पंक्तियों ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की, यह देश नहीं झुकने दूँगा’ को अपनी आवाज दी है और उसे देश के जवानों तथा जनता के नाम समर्पित किया है।
 
अपनी मधुर आवाज के दम पर दशकों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली भारत कोकिला लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना नया गाना पोस्ट किया है।
 
उन्होंने यह ऑडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'नमस्कार। कुछ दिन पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का भाषण सुन रही थी। उन्होंने एक कविता की कुछ पंक्तियाँ कही थीं, जो मुझे वास्तव में हर भारतीय के मन की बात लगी। वो पंक्तियां मेरे मन को भी छू गईं। वो पंक्तियां मैंने रिकॉर्ड की हैं और आज मैं उसे हमारे देश के वीर जवानों तथा देश की जनता को समर्पित करती हूं। जय हिंद।'
 
प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर के इस कदम के लिए उनकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वह जवानों के प्रति गाने में परिलक्षित सुश्री मंगेशकर के स्नेह से प्रेरित हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख