अनेक शहरों में गिरे Petrol Diesel के दाम, जानें आपके नगर के ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे होता है बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (09:31 IST)
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार (Global Market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। इसके चलते देशभर के तमाम शहरों में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम गिर गए। आज शुक्रवार को जारी ताजा कीमतों के अनुसार कश्‍मीर से लेकर यूपी-बिहार तक कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर दिल्‍ली-मुंबई जैसे शहरों में आज भी तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी मामूली गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिसलकर 73.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 69.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : क्रिसमस के बाद बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें
 
तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 94.71 और डीजल 87.81, पटना में पेट्रोल 105.53 और डीजल 92.37 रुपए लीटर बिक रहा है। श्रीनगर में पेट्रोल 99.64 और डीजल 84.82 रुपए लीटर हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: श्रीनगर में पेट्रोल 99.64 और डीजल 84.82, नोएडा में पेट्रोल 94.71 और डीजल 87.81 तथा पटना में पेट्रोल 105.53 और डीजल 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-इजराइल की जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

UP : खाकी वर्दी के साथ खोटा काम, मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक

मुख्‍यमंत्री धामी से मिले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

अगला लेख