Petrol Diesel Prices: दीपावली से ठीक पहले पेट्रोल डीजल के दामों में आई गिरावट, जानें आपके नगर में ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 (09:32 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल (Crude Oil) की कीमतें एक बार फिर 71 डॉलर को पार कर गई हैं। इसका असर देशभर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतों पर भी देखा जा रहा है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने दिवाली से ठीक पहले तेल के दाम घटाकर लोगों को तोहफा दिया है। लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके राज्य में क्या हैं ताजा भाव
 
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इन शहरों में भी बदले भाव : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गाजियाबाद में पेट्रोल 94.53 और डीजल 87.61, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76 और गुरुग्राम में पेट्रोल 94.97 और डीजल 87.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 15 पैसे सस्‍ता होकर 94.66 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 18 पैसे गिरा और 87.76 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 94.97 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 14 पैसे सस्‍ता होकर 87.83 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 71.25 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी गिरावट के साथ 67.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले जानें ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, 1 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

CM Yogi adityanath birthday: योगी आदित्यनाथ क्यों हैं भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री? जानिए जन्मदिन पर उनके बारे में 25 खास बातें

गर्मी से बचाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिसकर्मियों को हीट कंट्रोल हेलमेट दिए

अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, IPL Chairman ने भी उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा

अगला लेख