Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भाव बढ़ने के बावजूद कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें ताजा दाम

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (11:55 IST)
Petrol Diesel Prices: ईरान और इजराइल (Iran and Israel) में जारी जंग से 3 दिन के भीतर ही ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 72 से 78 डॉलर के ऊपर निकल गया है। लेकिन इसका असर भारत में नहीं पड़ा है और भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के दाम बढ़ाने के बजाय और घटा दिए हैं। आज शनिवार, 5 अक्‍टूबर को देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में कटौती देखी जा रही है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: हर जगह बदले पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा दाम
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 78.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बढ़त के साथ 74.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 और जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपए और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: यूपी में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें देशभर में क्या हैं ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को नोटिस, 23 अक्टूबर को पुणे कोर्ट में पेशी

कुत्ते की दहशत ने ली उज्जैन में एक 7 वर्षीय मासूम की जान, लोगों ने किया प्रदर्शन

दमोह के सिग्रामपुर में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे ओपन एयर कैबिनेट बैठक, श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना होगी लॉन्च

मोदी का मंदिर बनवाने वाले मयूर मुंडे ने क्यों छोड़ी भाजपा?

छत्तीसगढ़ में 3 और नक्सलियों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 31

अगला लेख