सस्ते कच्चे तेल के बावजूद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं आपके शहर में ताजा भाव

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (12:19 IST)
Petrol Diesel Prices : नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल के दाम पिछले 24 घंटों के दौरान काफी गिरे हैं लेकिन खुदरा बाजार में तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में तेजी देखी गई। एनसीआर के शहरों के अतिरिक्त यूपी के और भी कई शहरों में आज तेल के दामों में वृद्धि हो गई है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल लगातार दूसरे दिन 13 पैसे बढ़कर 96.92 रुपए लीटर हो गया है। यहां डीजल भी 12 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपए पहुंच गया है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 1 डॉलर से ज्‍यादा टूटकर 75.36 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरकर 71.30 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 और लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

GolD : सस्ता हुआ सोना, चांदी के भावों में 3000 रुपए की गिरावट, क्या और गिरेंगे भाव

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

Gold Smuggling Case: रान्या राव को लगा बड़ा झटका, 2 अन्य को भी नहीं मिली राहत

UP : नवरात्रि में ऑर्डर की वेज बिरयानी, निकली नॉनवेज, रेस्‍तरां किया सील

अगला लेख