Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम?

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (11:38 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) जहां 91.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड ऑइल (Brent crude oil) 94.29 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।
 
इनकी कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बरकरार हैं। इससे पहले आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में कटौती कर आमजन को राहत दी थी। इसके बाद करीब 561 दिनों से भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर पर ही टिका है जबकि नोएडा में पेट्रोल की कीमत 97 रुपए प्रति लीटर है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज 20 सितंबर को क्या है 1 लीटर पेट्रोल का भाव।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपए और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था

LIVE: अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती, रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो

ईरानी यूरेनियम बना पहेली, डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना है दम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

अगला लेख