Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अनेक राज्यों में आगे बढ़ा, झारखंड में भीषण गर्मी

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बनीं अनुकूल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 जून 2024 (08:26 IST)
Weather Update: देश में मानसून (Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है। यह देश के अनेक भागों को कवर करता जा रहा है। मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में आगे की ओर बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा इस वक्त नवसारी, जलगांव, अकोला, पुसाद, रामागुंडम, सुकमा, मलकानगिरि, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है।

ALSO READ: Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा, अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना
 
मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल : अगले 48 घंटों में मानसून तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और पड़ोस पर स्थित है। बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज दक्षिण-पश्चिमी/दक्षिणी हवाएं चल रही हैं।
 
आईएमडी के मुताबिक इसके कारण अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, IMD ने जताया भारी बारिश का पूर्वानुमान
 
दिल्ली और पंजाब में वर्षा की संभावना : आईएमडी के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और माहे, लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर काफी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
 
यूपी-बिहार रहेगा लू का प्रकोप : 11 से 14 जून के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति और 15 जून को छिटपुट लू की स्थिति रहने की संभावना है। 12 से 15 जून के दौरान यूपी के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है।
 
उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मराठवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम से होते हुए नगालैंड तक फैली हुई है। यह कतरनी क्षेत्र समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर लगभग 18 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर बना हुआ है।

ALSO READ: मुंबई में हुई मानसून से पूर्व की पहली बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण मध्यप्रदेश और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और झारखंड में हल्की बारिश हुई। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी। पूर्वी उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड और दिल्ली में 1 या 2 स्थानों पर लू की स्थिति बनी।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज बुधवार को दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। विदर्भ, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
मध्यप्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव : मध्यप्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में लू चल सकती है।
 
भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 15 जून तक बंद : झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने की घोषणा की। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि पलामू क्षेत्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
 
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के मद्देनजर राज्य में संचालित सभी श्रेणियों के सरकारी, गैरसरकारी, सहायता प्राप्त/गैरसहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूल 12 से 15 जून तक बंद रहेंगे।
 
मध्यप्रदेश के सिवनी में बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 3 पुरुष मजदूरों की मौत हो गई जबकि 4 महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस के मुताबिक यह घटना सिवनी जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बंडोल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत बकोड़ी गांव में हुई। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब कुछ मजदूर और अन्य लोग बारिश के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पत्थर लाद रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे छिप गए जबकि अन्य खुले में खड़े थे। थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि ट्रॉली के पास खड़े 3 मजदूरों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई जबकि ट्रॉली के नीचे बैठी 4 महिलाएं झुलस गईं जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

दिल्ली में 88 साल का रिकॉर्ड टूटा, सांसद और मंत्रियों के आवासों में घुसा पानी

अगला लेख
More