Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 4 राज्यों को मानसून का इंतजार

मानसून के राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के शेष भागों, उत्तरप्रदेश के कुछ और भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तक पहुंचने की संभावना है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 जून 2025 (09:05 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 राज्यों में आज भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर मानसून (Monsoon) पूरे देश में पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटों में मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के शेष भागों, उत्तरप्रदेश के कुछ और भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद जल्दी ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी मानसून प्रवेश करेगा।
 
पूर्वी झारखंड और उससे सटे गंगा पश्चिम बंगाल पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकती है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तर गुजरात तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से गुजर रही है।ALSO READ: Weather Update: देश के अधिकांश भागों में छाया मानसून, मुंबई पुणे में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
 
एक और ईस्ट-वेस्ट ट्रफ रेखा दक्षिण पंजाब से दक्षिण असम तक फैली हुई है, जो उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश और झारखंड में बने चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है। यह 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। उत्तर कोंकण से लेकर उत्तर केरल तट तक एक अपतटीय ट्रफ भी सक्रिय है।
 
उत्तर भारत में बारिश को लेकर अलर्ट : उत्तर भारत के कई इलाकों में इन दिनों बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ों में लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उत्तर भारत में इन दिनों बारिश का मौसम बना हुआ है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: Weather Update: राजस्थान, यूपी में मानसून की दस्तक, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
 
दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह बारिश होने की संभावना है, वहीं दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में 21 जून 2025 की शाम और रात से हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा बिजली गिरने और तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून बाकी के हिस्सों में आगे बढ़ा : मध्यप्रदेश, बिहार और पूर्ती उत्तरप्रदेश में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून बाकी के हिस्सों में आगे बढ़ गया है। यह हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे पहुंचा है। पूर्वी मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तरप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, बिहार, झारखंड, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की संभावना : हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों समेत उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद समेत लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी मौसम ऐसा ही बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में तेज बारिश की संभावना है। इन जगहों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। लोगों से बारिश को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।ALSO READ: Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, जानिए क्या है देश में बारिश का हाल?
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड, गंगा पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 21 जून को झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्से, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: मानसून और आगे बढ़ा, अनेक राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

योग दिवस पर राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, भारी पड़ेगा भारत पर आतंकी हमला

ऑपरेशन सिंधु : ईरान ने केवल भारत के लिए खोला एयरस्पेस, दिल्ली लौटे सैकड़ों भारतीय

LIVE: देशभर में योग दिवस का उत्साह, विशाखापट्‍टनम में पीएम मोदी ने किया योग

योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा

अगला लेख