Weather Update: पूरे देश में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में ठंड से बुरा हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (08:59 IST)
Weather Update: संपूर्ण भारतभर में कड़ाके की ठंड (severe cold) पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर भारत के राज्य ठंड से कंपकंपा रहे हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों के मैदानी वाले भागों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में पाले का अलर्ट जारी किया है।
 
दिल्ली-एनसीआर में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट : आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले 2 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं- 27 और 28 दिसंबर को तेज हवाओं यानी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से देश की राजधानी में शीतलहर भी चल सकती है।
 
देशभर में बारिश का अलर्ट : आईएमडी ने देशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्रप्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के मैदानी में भी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है।
 
मैदानी इलाकों पर ठंड का अटैक : मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट और पहाड़ों पर हो रही तेज बर्फबारी के साथ-साथ वहां से चलने वाली पछुआ हवाएं एक साथ मैदानी इलाकों पर ठंड का अटैक कर रही हैं। इन तीनों फैक्टरों की वजह मैदानी इलाकों में पारा और भी गिरेगा, ठंड और भी बढ़ेगी।
 
राजस्थान में शीत दिवस दर्ज : उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान विशाल ठंड की चपेट में है। आज बारिश होने की भी संभावना है। राजस्थान में शीत दिवस भी दर्ज किया गया। पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक राज्यों में प्रचंड ठंड से लोगों का हाल बुरा है, हालांकि दक्षिणी बिहार कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे बिहार में ठंड से हाल बुरा है।
 
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र : दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया), जो दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र के पास था, पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर होकर निम्न दबाव में बदल गया है।
 
इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है।
 
उप-ऊष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम (Subtropical Westerly Jet Stream) उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय है जिसमें 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की गति 110 नॉट्स तक है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तर तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
 
हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति (Cold Day Conditions) बनी रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हो सकती है। हल्की बारिश राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश के हिस्सों में संभव है।
 
हल्की से मध्यम बारिश मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पूर्वोत्तर गुजरात और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
 
राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति देखी जा सकती है। पश्चिमी हिमालय और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बन सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने दी राहुल गांधी को जन्‍मदिन की बधाई

दुनिया के देशों में कब और कैसे होती है जनगणना, कुछ देशों में हर साल होती है गिनती

UP : अभिलेखों में मृत घोषित महिला DM के समक्ष पहुंची, ताऊ के बेटों पर लगाया यह आरोप

देवास : अमलतास इंस्टिट्यूट का डॉक्टर गिरफ्तार, चेकअप के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

अगला लेख