Weather Updates: देश के कई राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा

चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर स्थित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (09:07 IST)
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश (heavy rains) का अनुमान लगाया है जिसमें तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल कर्नाटक शामिल हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। आईएमडी (IMD) के अनुसार 7 से 10 नवंबर तक देश के कई राज्यों में वर्षा की संभावना है।
 
झारखंड में अगले 4 दिन मौसम शुष्क रह सकता है। 7 से 10 नवंबर तक रांची और आस-पास सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए  रहेंगे। इस दौरान अधिकतक तापमान 28 से 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।ALSO READ: राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
 
8 नवंबर को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। 9 नवंबर को तटीय आंध्रप्रदेश और यनाम, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। 10 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनाम और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। 11 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। 12 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।ALSO READ: Weather Update: दिवाली बाद देशवासियों को कड़ाके की ठंड का इंतजार, IMD ने दी यूपी में हल्की बारिश की चेतावनी
 
दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहर बनी हुई : दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहर बनी हुई है। सुबह-सुबह लोगों की धुंध में ही नींद खुली। स्मॉग ने भी शहर को कब्जे में ले लिया है। सरकार के तमाम उपायों के बाद भी बुधवार को औसत एक्यूआई 352 दर्ज हुआ, वहीं शहर का तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है और सर्दी कोसों दूर है। यही हाल है मैदानी इलाकों का। पहाड़ी इलाके भी बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर स्थित : एक चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। एक और चक्रवाती परिसंचरण अरब सागर के मध्य भाग में सक्रिय है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मन्नार की खाड़ी और इसके आसपास के श्रीलंका तट के ऊपर स्थित है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। लक्षद्वीप, केरल, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय ओडिशा, गंगा के तट पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु में हल्की बारिश देखने को मिली। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में रहा। पुणे और अहमदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में रहा जबकि मुंबई का AQI अच्छी श्रेणी में रहा।ALSO READ: पूर्वोत्तर मानसून से कई राज्यों में बारिश, IMD का 3 राज्यों के लिए रेड अलर्ट
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज गुरुवार, 7 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और तटीय तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता में किसी महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है और यह बहुत खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

New Income Tax Bill : क्‍या TDS रिफंड दावों और ट्रस्ट के Taxation में होगा बदलाव, संसदीय समिति ने दिया यह सुझाव

Sawan 2025 : 75 कैन में 75 लीटर गंगाजल, अनोखे शिवभक्त की अनोखी कांवड़ यात्रा क्यों चर्चाओं में, PM मोदी से क्या कनेक्शन

Meta और Google को ED ने भेजा समन, नहीं पेश हुए अधिकारी, जानिए क्‍या है मामला

FBI ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को किया गिरफ्तार? वीडियो में मुस्कुराए डोनाल्ड ट्रंप, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ED कर रहा है सारी हदें पार, वकीलों को तलब करने पर सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी को लगाई फटकार, कहा- बननी चाहिए गाइडलाइन

अगला लेख