Weather Update: पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी, दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट

जम्मू व हिमाचल में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं दिल्ली तक पहुंची हैं। राजस्थान में ठंड बढ़ी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है जिससे वहां का तापमान और गिर गया है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (08:40 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज शनिवार से तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री और न्यूनतम 7-12 डिग्री रह सकता है। पहाड़ी इलाकों जम्मू, हिमाचल में बर्फबारी (Snowfall) के बाद ठंडी हवाएं दिल्ली तक पहुंची हैं। राजस्थान (Rajasthan) में भी ठंड बढ़ी है। हिमाचल (Himachal) प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है जिससे वहां का तापमान और गिर गया है।
 
दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेगा : दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर करवट ले सकता है। 2 दिन चली ठंडी हवाओं के बाद तापमान बढ़ सकता है। दरअसल दिल्ली में सुबह के वक्त हल्की धुंध छा रही हैं। वहीं दिन में धूप के साथ तेज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।ALSO READ: Weather Update: गर्मी की आहट के बीच फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट
 
राजधानी में शुक्रवार को हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इसकी वजह से कई जगहों पर धूल भी उड़ी। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। हवाओं की रफ्तार काफी कम हो जाएगी। 8 से 12 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
 
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। मनाली, कुफरी, नारकंडा और केलांग में भी मध्यम बर्फबारी हुई है। अब मौसफ साफ होने के बाद वहां से हवाएं ठंडक लेकर राजधानी आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान 3 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
 
हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट : हरियाणा और पंजाब में पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश का अलर्ट भी जारी है। 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकती है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली और तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं जिससे सर्दी गर्मी दोनों का अहसास हो रहा है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार, पंजाब हरियाणा में सर्द मौसम, IMD का अलर्ट
 
चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पाकिस्तान के ऊपर : एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू क्षेत्र और उत्तर पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम के ऊपर बना हुआ है। उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.8 किमी की ऊंचाई पर 140 नॉट्स की गति से प्रवाहित हो रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर गया। वहीं, मध्यप्रदेश और विदर्भ में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई। गुजरात, कोंकण और गोवा में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 8 फरवरी को पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।ALSO READ: जानिए ठंडी हवाओं और रूखे मौसम का बालों पर कैसा असर पड़ता है? सर्दियों में लंबे बालों की देखभाल क्यों है जरूरी?
 
अगले 3-4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 24 घंटे बाद उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख