chhat puja

Weather Updates: मानसूनी ब्रेक से दिल्ली में उमसभरी गर्मी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (08:44 IST)
Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में लोगों को इस वक्त उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश (rain) की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने ओडिशा, तेलंगाना, केरल (Odisha, Telangana, Kerala) के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
 
दिल्ली में गर्मी और उमस से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही राजधानी में आने वाले कुछ दिनों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगी, वहीं आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? : आईएमडी ने पश्चिमी यूपी में 4 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है, वहीं अगर पूर्वी यूपी की बात की जाए तो यहां एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश की बौछार तापमान में गिरावट ला सकती है हालांकि 5 सितंबर के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 5 और 6 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश के छीटें पड़ सकते हैं।
 
और कहां-कहां होगी बारिश? : इसके साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 6 सितंबर तक बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में तेज बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है, वहीं 5 सितंबर से नॉर्थईस्ट इंडिया, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश देखने को मिलेगी।
 
मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है, जो मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। 3 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र पर है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिणी मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

e-Aadhaar App : आधार में एड्रेस, जन्म तारीख या मोबाइल नंबर में करेक्शन को कैसे बना देगा आसान, समझिए

राजस्थान में दूसरा बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

तेलंगाना बस-ट्रक हादसा, जो बच गए उन मुसाफिरों ने बताई मौत की खौफनाक दास्‍तां, सुनकर फट जाएगा कलेजा

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

सभी देखें

नवीनतम

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

survey : Delhi अक्टूबर में देश का 6वां सबसे प्रदूषित शहर, जानिए पहले पायदान पर कौनसा शहर

शिवराज ने तेजस्वी यादव को बताया बबुआ बेईमान, कहा महिलाओं को 30 हजार देने का वादा हार का प्रमाण

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल, बोले- आपने देश और प्रदेश को गौरवांवित किया, जाने दोनों के बीच क्या हुई बात?

Train Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई लोग घायल

अगला लेख