Weather Updates: आज मौसम में आएगा बदलाव, कहीं चलेगी आंधी तो कहीं होगी बरसात

आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी चलने की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 जून 2024 (09:06 IST)
Weather Updates: गर्मी (summer) का मौसम अब धीरे-धीरे विदाई की ओर अग्रसर है। बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है और देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon)आगे बढ़ रहा है। मानसून गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है जिसकी उत्तरी सीमा इस वक्त गोवा, नारायणपेट, नरसापुर और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है।

ALSO READ: Weather Update : केरल में भारी बारिश, एर्णाकुलम में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी
 
अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, वहीं पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर के राज्यों तक तेज हवाएं चल रही हैं।
 
उनके असर से अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
अगले 2 दिनों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

ALSO READ: Weather Updates: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, बारिश का इंतजार
 
मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान असम, सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी।

ALSO READ: Weather Update: UP के कुछ जिलों में आंधी और बारिश, शाहजहांपुर में बच्चे समेत 3 की मौत
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज बुधवार को अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है।
 
केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्यप्रदेश, उप-हिमालई पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार में हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख