Hathras live update : हाथरस में बवाल, सपा-RLD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रियंका बोली- दिख रहा यूपी सरकार का अहंकार

अवनीश कुमार
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (19:05 IST)
हाथरस। हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे आरएलडी और सपा कार्यकर्ताओं पर रविवार को पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। मामले से जुड़ी हर जानकारी...



07:07 PM, 4th Oct
हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा? ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है। शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।

06:27 PM, 4th Oct

05:32 PM, 4th Oct
हाथरस पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल सकती है तो हाथरस की बेटी को क्यों नहीं मिल सकती है वाई श्रेणी सुरक्षा।

05:15 PM, 4th Oct
वेबदुनिया से बातचीत करते हुए डिप्टी एसपी देव आनंद ने बताया कि हाथरस में धारा 144 लागू है। जितने भी लोग यहां पर आ रहे हैं उनमें से सिर्फ 5 लोग ही अंदर जा सकते हैं। प्रशासन के द्वारा आरएलडी और समाजवादी पार्टी के आए लोगों में 5 लोगों को अंदर भेज दिया गया था। अन्य सभी को रोक लिया गया था, लेकिन तभी महिला सिपाही को धक्का देकर कुछ लोगों ने अंदर जाने का प्रयास करने लगे, भगदड़ की स्थिति बन गई उसको संभालने के लिए सिर्फ और सिर्फ लोगों को बाहर खदेड़ा गया था।

04:43 PM, 4th Oct
हाथरस में भारी हंगामा, पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद

04:24 PM, 4th Oct
पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर कहा कि हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने गए राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता जयंत चौधरी पर शासन-प्रशासन और पुलिस का लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। सरकार दंभ छोड़ उन्हें तत्काल सुरक्षा दे।

04:16 PM, 4th Oct
आरएलडी/समाजवादी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने कहा कि सपा और आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया था पथराव। इसके चलते लाठीचार्ज किया गया है। जिन लोगों ने पथराव किया है, सभी की वीडियोग्राफी कराई गई है इन सभी पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

03:40 PM, 4th Oct
-हाथरस में पीड़िता के गांव पहुंचे थे जयंत चौधरी। मीडिया से कर रहे थे बातचीत। 
-पीछे से पुलिसवालों ने किया लाठीचार्ज। RLD कायर्कर्ताओं ने घेरा बनाकर अपने नेता को बचाने का प्रयास किया। फिर भी लाठीचार्ज का शिकार हुए जयंत चौधरी।
-जयंत चौधरी ने वेबदुनिया से कहा कि वह सुरक्षित है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उनको बचाने में उनके कई कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं।
-लाठीचार्ज के तुरंत बाद सपा और आरएलडी के कार्यकर्ता भी हुए आक्रोशित।
-पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुआ संघर्ष। घटना के ठीक बाद छावनी में तब्दिल हुआ हाथरस का छोटा सा गांव।
- सपा और आरएलडी के कार्यकर्ता जमकर कर रहे हैं नारेबाजी।
-अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गया था पीड़ित परिवार से मिलने। शासन ने 5 आदमियों की दी थी अनुमति।  


03:28 PM, 4th Oct
-दलित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
-RLD कार्यकर्ताओं ने घेरा बनाकर अपने नेता को बचाया।
-उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसी को भी पीड़िता के घर जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से धारा 144 लागू है।


03:27 PM, 4th Oct
-राजनेताओं को अनुमति लेने और सीमित संख्या के साथ पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी जाएगी। इसी क्रम में आज जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख