Live : किसानों ने फ्लाईओवर से बैरियर्स फेंके, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, ठाकुर बोले बातचीत से निकलेगा हल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (18:40 IST)
farmers protest 2024 live updates : ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली की ओर बढ़े किसान। मार्च शुरू करने से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताया। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
 

06:32 PM, 13th Feb
प्रदर्शनकारी किसानों ने फ्लाईओवर से बैरियर्स फेंके, पुलिस ने की पानी की बौछार; छोड़े आंसू गैस के गोले।

किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में पचास फीसदी कम डीजल और बीस फीसदी कम गैस भेजी जा सकी है। 

06:09 PM, 13th Feb
केंद्रीय मं‍त्री अनुराग ठाकुर ने कहा हर मामले का बातचीत से हल निकाला जाएगा। हमने यूपीए से 3 गुना ज्यादा एमएसपी दिया।

04:41 PM, 13th Feb
MSP की गारंटी को लेकर राहुल गांधी का ऐलान : किसानों के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।

03:58 PM, 13th Feb
किसान आंदोलन पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को जारी किया नोटिस। कहा- व्यवस्था बनाए रखना राज्य का काम। सौहार्दपूर्ण तरीके से मामले का हल जरूरी। 15 फरवरी को होगी मामले पर सुनवाई।

03:45 PM, 13th Feb
शंभू सीमा के बाद अब जींद सीमा पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार का उपयोग किया।
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र किसानों के साथ बात करनी चाहिए और आरोप लगाया कि सरकार का अड़ियल रवैया खतरनाक साबित हो सकता है। किसान नेता ने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि क्या किसान हमेशा आंदोलन ही करता रहेगा, रास्ता ही जाम करता रहेगा और दिल्ली कूच करता रहेगा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने की मंगलवार को निंदा करते हुए इसे कृषकों पर भाजपा का बर्बर हमला करार दिया।

02:16 PM, 13th Feb
शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच पर अड़े प्रदर्शनकारी किसान, जमकर किया पथराव, हरियाणा पुलिस ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले।
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह सील। शंभू बॉर्डर से कई प्रदर्शनकारी गिरफ्‍तार।

01:05 PM, 13th Feb
किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, उपद्रवियों से दूर रहे किसान। वातावरण खराब करने की कोशिश। कुछ लोग हल नहीं चाहते। सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध। ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई है। हमें एक रास्ता निकालना होगा।
शंभू बॉर्डर पर अभी भी बड़ी संख्‍या में किसान जमा।

11:20 AM, 13th Feb
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैंने चंडीगढ़ दो बार जाकर किसान संगठनों के साथ बातचीत की। लेकिन कुछ चीजों में हमें परामर्श लेने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका रास्ता क्या होगा। किसानों को समझने की जरूरत है कि भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ-साथ जनसामान्य को कोई कठिनाई ना हो।
दिल्ली सरकार ने किसानों के मार्च के मद्देनजर बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल में तब्दील करने के केंद्र सरकार के अनुरोध को ठुकराया।

09:38 AM, 13th Feb
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की CJI की चिट्ठी, किसान आंदोलन पर संज्ञान लेने की मांग। आंदोलन की वजह से वकील समय पर नहीं पहुंच पाएं तो विपरित आदेश ना दें।

09:37 AM, 13th Feb
दिल्ली कूच से पहले किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, हम MSP गारंटी कानून चाहते हैं। सरकार ने फिर कमेटी बनाने की बात कही।
किसान नेता पंढेर ने कहा, हमने रास्ते बंद नहीं किए, सरकार ने किए। हम टकराव नहीं चाहते। सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं।
सरकार पर भरोसा कर हमने बैठक पर बैठक की। सरकार ने अपने पुराने वादे पूरे नहीं किए।
उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण। किसानों के लिए किसी सरकार ने कुछ नहीं सोचा।

08:55 AM, 13th Feb
दिल्ली चलो मार्च रोकने के लिए सोमवार रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक बेनतीजा रही। किसान सुबह 10 बजे से दिल्ली मार्च शुरू करेंगे।

08:53 AM, 13th Feb
सुबह 12.30 बजे भाजपा में शामिल होंगे महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्हाण, सोमवार को ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा। 

08:51 AM, 13th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के यूएई दौरे पर जा रहे हैं। वे 14 फरवरी अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। ये मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है और इसका निर्माण साल 2019 से हो रहा है। इस मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने डोनेट की थी। ये अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

Flood in Assam: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6.71 लाख लोग प्रभावित, 13 मछुआरों को बचाया

NEET-UG controversy: संसद की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे 12 से ज्यादा छात्र लिए गए हिरासत में

Hathras Accident live update : हाथरस में भोलेबाबा के सत्संग में भगदड़, 60 से ज्यादा की मौत

सदन ने देखा बालक बुद्धि का विलाप,राहुल का नाम लिए बिना पीएम मोदी का तंज,शोले फिल्म की मौसी का जिक्र,बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा

मुंबई के एक कॉलेज में हिजाब के बाद अब टी शर्ट और फटी जींस पहनने पर रोक

अगला लेख
More