live : 99 के फेर में कांग्रेस, लोकसभा में बोले PM मोदी- बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (16:30 IST)
live updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसका जवाब दिया। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। पल पल की जानकारी...


06:11 PM, 2nd Jul
कांग्रेस ने फैलाई अराजकता : पीएम मोदी ने कहा कि 'लोगों ने जब विकसित भारत के सपने को सच करने का मन बना लिया है, ऐसे समय देश का दुर्भाग्य है कि 6 दशक राज करने वाली कांग्रेस अराजकता फैलाने में लगी है। ये दक्षिण में जाकर उत्तर के खिलाफ बोलते हैं। इन्होंने भाषा के नाम बांटने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी खुलेआम एक जाति को दूसरी के खिलाफ लड़ाने के लिए नरेटिव गढ़ रही है, अफवाहें फैला रही है।

देश के एक हिस्से को हीन बताने के लिए कांग्रेस के लोग बढ़ावा दे रहे हैं। देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए भी सोची-समझी चालें चल रहे हैं।' उनके राज्य जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इन्होंने कहा था कि इनके मुताबिक 4 जून को परिणाम नहीं आए तो देश में आग लगा दी जाएगी। भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ताक पर रखकर अराजकता फैलाने का काम किया गया। CAA को लेकर अराजकता फैलाई गई।

05:26 PM, 2nd Jul
साथी पार्टी के वोट खा जाती हैं कांग्रेस : पीएम मोदी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के जो साथी दल हैं, उन्होंने चुनाव का विश्लेषण किया या नहीं। ये उनके लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी 2024 से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। परजीवी उसे कहते हैं जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खाता है। कांग्रेस जिसके साथ रहती है, उसी के वोट खा जाती है। मैं जब कांग्रेस को परजीवी कह रहा हूं तो आंकड़ों के आधार पर कह रहा हूं।

05:23 PM, 2nd Jul
सांसदों पर भड़के स्पीकर : विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों पर स्पीकर ओम बिरला भड़क गए। स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को फटकार लगाई और विपक्ष के नेता से कहा कि आपको 90 मिनट बोलने का मौका दिया। आप इतनी बड़ी पार्टी लेकर चल रहे हो, ऐसा नहीं चलता है। पांच साल ऐसे ही नहीं चलेगा।

05:21 PM, 2nd Jul
राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना : पीएम मोदी ने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला। वह गिर गया, रोने लगा तो कोई बड़ा आकर कहता है कि देखो चींटी मर गई, चिड़िया मर गई। ऐसा कहकर बड़े बच्चे का मन बहला देते है। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।  1984 के चुनावों को याद कीजिए। तब से 10 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। तब से कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है। इस बार 99 के चक्कर में फंस गए हैं। मुझे एक किस्सा याद आता है। एक बच्चा 99% मार्क्स लेकर घूम रहा था। लोगों की वाहवाही ले रहा था। टीचर ने कहा कि ये 100 से 99 नंबर नहीं लाया, 543 में से लाया है।

04:53 PM, 2nd Jul
जम्मू-कश्मीर में संविधान प्रवेश नहीं कर सकता : आज देश का एक-एक नागरिक जानता है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है। अनुच्छेद 370 की पूजा करने वाले लोगों ने, वोटबैंक की राजनीति को हथियार बनाने वालों ने, जम्मू-कश्मीर के ऐसे हालात कर दिए थे कि भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता था। 370 के जमाने में सेनाओं पर पत्थर चलते थे और लोग निराशा में डूबकर कहते थे कि अब जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं हो सकता।

04:43 PM, 2nd Jul
शरीर का कण-कण देश के लिए : पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज आपके माध्यम से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उस संकल्प की पूर्ति के लिए हम भरसक प्रयास करेंगे, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
 
विकसित भारत का संकल्प : इस चुनाव में हम जनता के बीच एक बड़े संकल्प के साथ आशीर्वाद मांगने गए थे। हमने आशीर्वाद मांगा था, विकसित भारत के हमारे संकल्प के लिए। हम विकसित भारत के निर्माण के लिए एक प्रतिबद्धता और शुभ निष्ठा के साथ, जन सामान्य का कल्याण करने के इरादे से जनता के बीच गए थे।
 
तुष्टिकरण की राजनीति : पीएम ने कहा कि इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी है। देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण का गवर्नेंस मॉडल भी देखा है, लेकिन हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि सन्तुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं। जब हम सन्तुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है  हर योजना का सैचुरेशन। जब हम सैचुरेशन के सिद्धांत को लेकर चलते हैं, तब सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय होता है, सैचुरेशन सच्चे अर्थ में सेक्युलरिज्म होता है। इसी के आधार पर देश की जनता ने हमें समर्थन देकर मुहर लगा दी है।

04:35 PM, 2nd Jul
सेवा करने के लिए आए हैं : पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है, भारत की जनता कितने विवेकपूर्ण रूप से और कितने उच्च आदर्शों को लेकर अपने विवेक का सद्बुद्धि से उपयोग करती है और इसी का नतीजा है कि आज तीसरी बार हम देश की जनता के सामने नम्रतापूर्वक सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं।

10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखा : पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने ये जनादेश दिया है। जनता ने हमारे 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है। जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने समर्पण भाव से 'जनसेवा ही प्रभुसेवा' के मंत्र को चरितार्थ करते हुए कार्य किए हैं।

जीरो टॉलरेंस : पीएम मोदी ने कहा कि हम 2014 में जब पहली बार जीतकर आए थे, तो चुनाव के अभियान में भी हमने कहा था कि करप्शन के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस रहेगा। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी इसी नीति के कारण देश ने हमें आशीर्वाद दिया है।

04:27 PM, 2nd Jul
-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे हर काम का एक ही तराजू, भारत प्रथम।
-सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ चले।
-दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा।
 

04:19 PM, 2nd Jul
-प्रधानमंत्री मोदी ने राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए कहा कि राष्‍ट्रपति ने हम सबका मार्गदर्शन ‍किया।
-राष्‍ट्रपति ने सदन की गरिमा को बढ़ाया।
-लगातार झूठ के बाद उनकी हार हुई। झूठ चलाने वालों की पीड़ा समझ सकता हूं।
-प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान लोकसभा में हंगामा। 

03:15 PM, 2nd Jul
मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. ए बिमोल अकोइजम ने मणिपुर पर भाजपा और मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में मोदी सरकार की विभाजनकारी राजनीति के कारण 60,000 लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री को मणिपुर आना चाहिए और लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

12:42 PM, 2nd Jul
भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मंगलवार को विपक्ष पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में हिंदुओं का अपमान किया और सदन की मर्यादा को तार-तार किया।
 
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए पांडेय ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे, लेकिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे।
 
पांडेय ने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने हिंदुओं का अपमान किया। कल सदन में मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की गई।
 
भाजपा सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले 10 साल में कई ऐसे कामों को पूरा करके दिखाया है जो असंभव लगते थे और सरकार आगे भी अनेक ऐसे काम पूरे करेगी।

11:20 AM, 2nd Jul
-अखिलेश ने कहा, यूपी में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। यूपी में हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ।
-सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, इसलिए पेपर लीक हुआ।
-यूपी में गन्ना किसानों को भुगतान नहीं हुआ। 
-अयोध्या लोकसभा सीट से भाजपा की हार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम अयोध्या से प्रेम का पैगाम लाए हैं। 
-ये विकास की बात करते हैं। अयोध्या तक में नाव चल रही हैं। सड़कें धंस रही हैं और छतें गिर रही हैं। एक तरफ आप हमारे एक्सप्रेसवे को देख लीजिए। वहां तो हवाई जहाज तक उतारे जा सकते हैं।
-उन्होंने कहा कि मुझे EVM पर अभी भी भरोसा नहीं। यदि उत्तर प्रदेश में 80 सीटें भी जीत जाऊं तो भी भरोसा नहीं। कुछ लोगों पर EC मेहरबान रहा। ईवीएम का मुद्दा अभी मरा नहीं है।
-सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना खत्म करेंगे। इस योजना से देश की सुरक्षा को खतरा।
-जो सरकार मंडी नहीं बना सकती उसकी MSP पर भरोसा कैसे?
-हम जातीय जनगणना के पक्ष में। आरक्षण के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया।
-सरकार ने बहुत नौकरियां छीनी। आपकी राज में नौकरी का भरोसा नहीं। 


11:17 AM, 2nd Jul
-संसद का कार्यवाही शुरू। दूसरे दिन भी लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा
-सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि अवाम ने हुकुमत का गुरुर तोड़ा। लग रहा है कि यहां हारी हुई सरकार विराजमान है।
-इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की नैतिक जीत। सकारात्मक राजनीति की जीत। तोड़ने वाली राजनीति टूटी है। सांप्रदायिक राजनीति की हार हुई।
-संविधान ही संजीवनी, उसकी जीत हुई। अब मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी। देश व्यक्तिगत महत्वकांक्षा से नहीं चलेगा।
-बनारस के लोग क्योटो खोज रहे हैं। जिस दिन गंगा साफ होगी, क्योटो बन जाएगा।

10:58 AM, 2nd Jul
सेंसेक्स 80 हजार के करीब
भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को भी तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 80 हजार के करीब पहुंच गया जबकि निफ्टी 24,236 अंक पर था। ALSO READ: शेयर बाजार ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स 80 हजार के करीब, निफ्टी भी नई ऊंचाई पर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

यह देश दे रहा बच्चे पैदा करने पर पैसा, दुनियाभर में क्‍यों बढ़ रहा 'प्रोनेटालिज्म'

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

Maharashtra : 20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

UP में दीवार से टकराई SUV, दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत, कार में सवार थे 10 बाराती

अगला लेख