bharat band live : छतरपुर में प्रदर्शनकारियों से झड़प, पुलिस ने खदेड़ा

दलित और आदिवासी संगठनों का भारत बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (15:30 IST)
live updates : दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर 21 अगस्त को 'भारत बंद' का बुलाया है। पल पल की जानकारी...


03:29 PM, 21st Aug
भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग का प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

12:46 PM, 21st Aug
-एससी-एसटी के आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर आहूत 'भारत बंद' का राजस्थान में मिला जुला असर देखा गया।
-राजधानी जयपुर के साथ साथ अजमेर सहित अनेक शहरों में प्रमुख बाजार बंद हैं और सड़कों पर आवागमन अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। अनेक जगह रोडवेज की बस नहीं चलने से लोगों को परेशानी हुई।
-प्रशासन ने जयपुर सहित अनेक जिलों में स्कूल- कॉलेज में एहतियातन छुट्टी की घोषणा की है।
-बंद का आह्वान करने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं।

12:28 PM, 21st Aug
-पटना में भारत बंद समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वॉटर केनन का भी इस्तेमाल।
<

#WATCH बिहार: आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ एक दिवसीय भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पटना में लाठीचार्ज किया। pic.twitter.com/PIt2jm5NFs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024 >-‘भारत बंद’ के कारण ओडिशा में बुधवार को रेल तथा सड़क यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा। सरकारी कार्यालयों, बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य रूप से कामकाज हो रहा है।
-वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी भारत बंद को समर्थन दिया।
-मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्तों के अलावा सभी जिलों के कलेक्टरों और एसपी को भारत बंद के दौरान अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। 

11:58 AM, 21st Aug
-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को आहूत एक दिवसीय भारत बंद का झारखंड में मिलाजुला असर रहा।
-बंद के कारण सार्वजनिक परिवाहन की बसें सड़कों से नदारद रहीं और स्कूल भी बंद हैं।
-हड़ताल के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपना पलामू का दौरा रद्द कर दिया है।
-राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने बंद को समर्थन दिया है। वामपंथी दलों ने भी बंद का समर्थन किया है।
-राज्य के कुछ हिस्सों में गठबंधन के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर भी उतरे।

11:17 AM, 21st Aug
-प्रदर्शनकारियों ने बिहार के दरभंगा, आरा, मधुबनी और सहरसा समेत कई स्थानों पर रोकी ट्रेंने।
-आगरा, मुरादाबाद समेत उत्तरप्रदेश के कई शहरों में दिखा बंद का असर।
-राजस्थान के अजमेर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने वाहन रैली निकाली। शहर में दिखा बंद का असर।
-मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारत बंद को लेकर पुलिस ने सख्‍त की सुरक्षा।

11:11 AM, 21st Aug
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।'
 
उन्होंने इसी संदेश में कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी। सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा। जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।

10:11 AM, 21st Aug
-झारखंड में भी दिखा भारत बंद का असर। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया हड़ताल का समर्थन।
-बिहार के पटना और सहरसा में भी सड़कों पर प्रदर्शन।
-जहानाबाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की। 

09:38 AM, 21st Aug
-दलितों और आदिवासियों के भारत बंद राजस्थान में व्यापक असर।
-जयपुर, उदयपुर, बीकेनेर, गंगापुर सिटी समेत कई जिलों में स्कूल बंद। 
-उदयपुर, करौली में इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेगी।

07:50 AM, 21st Aug
-दलित संगठनों के साथ ही अलग-अलग राज्यों में कई राजनीतिक दलों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।
-बहुजन समाज पार्टी ने किया भारत बंद का समर्थन। बसपा नेता आकाश आनंद ने भारत बंद के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं से पार्टी के झंडे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की बात कही।
-बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने इस बंद का समर्थन किया है जबकि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इसे विपक्ष का भारत बंद कहा।
-जयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, डीग समेत कई जिलों के कलेक्टरों ने स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए। जैसलमेर, भरतपुर और उदयपुर में भारत बंद को देखते हुए इंटरनेट बंद।

07:38 AM, 21st Aug
-नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं।
-कोटे में कोटे का विरोध कर रहे हैं दलित और आदिवासी संगठन।
-संगठन एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर संसद द्वारा एक नये कानून को पारित करने की भी मांग कर रहा है जिसे संविधान की नौवीं सूची में समावेश के साथ संरक्षित किया जाए।

07:38 AM, 21st Aug
-भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।
-भारत बंद के दौरान अस्पताल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे, ऐसा माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

लालू यादव की हुई एंजियोप्लास्टी, हृदय रोग से हैं पीड़ित

भारतीय मूल के इजराइली सैनिक की वाहन से किए गए हमले में मौत

अगला लेख