Festival Posters

Live : पीएम मोदी ने किया 11 लाख लखपति दीदियों का सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 25 अगस्त 2024 (13:51 IST)
live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के जलगांव में रविवार को 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र सौपते हुए कहा कि मातृशक्ति ने समाज को बनाने में बड़ा योगदान दिया। पल पल की जानकारी...


02:04 PM, 25th Aug
-प्रधानमंत्री ने कहा, आज जब हमारा देश विकसित बनने के लिए मेहनत कर रहा है, तो फिर से हमारी मातृशक्ति आगे आ रही है।
-लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं।
-जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपके बीच आया था तब मैंने कहा था कि हमें 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। बीते 10 वर्षों में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और बीते सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी उसमें जुड़ गईं।
-पहले देश की करोड़ों बहनों के नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं होती थी। अगर उन्हें बैंक से लोन लेना होता था तो उनको मिल ही नहीं सकता था। ऐसे में वो कोई भी छोटा-मोटा काम करना चाहे तो चाहकर भी नहीं कर पाती थीं। 
-मैं आज चुनौती देता हूं- पहले की सरकारों के सात दशक एक तरफ रख लीजिए और दूसरे तराजू में मोदी सरकार के 10 साल रख लीजिए। जितना काम मोदी सरकार ने देश के बहन-बेटियों के लिया किया है, वो आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया है।

01:48 PM, 25th Aug
-पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां से देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए 6 हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। मेरी सभी माताओं-बहनों को बहुत-बहुत शुभेच्छा।
-मातृशक्ति ने समाज को बनाने में बड़ा योगदान दिया। महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान लखपति दीदी।
-नेपाल बस हादसे में हमने महाराष्ट्र के जलगांव के अनेक साथियों को खोया है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी पीड़ितों को विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद दी जाएगी।
-लखपति दीदी स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को कहा जाता है जो सालाना एक लाख रुपए कमा रही हैं।
-जलगांव में महिलाओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने कुछ स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से बातचीत की।


11:26 AM, 25th Aug
पीएम मोदी ने कहा, 'हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा' इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा - स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया गया। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है और यही तो 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' है।

11:18 AM, 25th Aug
प्रधानमंत्री ने कहा, राजनीति में आने को इच्छुक युवाओं ने चिट्टी लिखी। देश के युवा राजनीति में आने को तैयार। उन्हें सही मार्गदर्शन की तलाश है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर गैर राजनीतिक पृष्‍ठभूमि वाले 1 लाख युवाओं से की थी राजनीति में आने की अपील।

11:02 AM, 25th Aug
-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 21वीं सदी में विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है।
-पहली बार देश में स्पेस डे मनाया गया। सभी ने चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया।
-पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना।

08:54 AM, 25th Aug
-CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास पर पहुंची।
-कोलकाता में सीबीआई की 15 जगह छापेमारी।
-संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज हुई एफआईआर। शनिवार को हुआ था संदीप घोष का पॉलीग्राफी टेस्ट।

08:54 AM, 25th Aug
टेलीग्राम एप के CEO पावेल दुरोव को फ्रांस की पुलिस ने पेरिस के ले बॉर्गेत एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। 39 वर्षीय दुरोव को मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियां पनपने देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टेलीग्राम पर कंटेंट मॉडरेशन की कमी पर केंद्रित जांच के संबंध में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। ALSO READ: कौन हैं टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव, फ्रांस पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

08:51 AM, 25th Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 113वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले 28 जुलाई को मन की बात का 112वां संस्करण हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

अगला लेख