live : अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, कहा झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (11:20 IST)
live updates : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को झारखंड में भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे और 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। पल पल की जानकारी... 


01:20 PM, 3rd Nov
न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 25 रन से हराया। भारतीय धरती पर तीन या इससे अधिक मैचों में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी।

11:16 AM, 3rd Nov
संकल्प पत्र की खास बातें : 
-500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर, साल में 2 सिलेंडर मुफ्त।
-झारखंड में लागू होगी गोगो दीदी योजना, महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने वादा।
-5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर। 
-गरीबों के लिए इलाज की व्यवस्था। 
-घर बनाने के लिए मुफ्त में बालू देंगे। 
-परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच। 

11:01 AM, 3rd Nov
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है करके दिखाती है।


10:02 AM, 3rd Nov
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को झारखंड में भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे और 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेंगे। वह दिन में घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में 3 जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
-भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह झारखंड के गठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 बिंदुओं वाला दस्तावेज जारी कर सकते हैं।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को जमशेदपुर में एक जनसभा करेंगे।

10:02 AM, 3rd Nov
गुजरात के कच्छ जिले में रविवार तड़के 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने बताया कि भूकंप के झटके तड़के 3 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र लखपत से 53 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। भूकंप से जिले में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

गुटबाजी खत्म करने की राहुल गांधी की समझाइश का असर, दिग्विजय ने बताई मंच पर नहीं बैठने की वजह

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल

अगला लेख