Hanuman Chalisa

सांभर में निकली छिपकली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, FIR

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (10:06 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण के लगाए गए लॉकडाउन के बाद ढील दिए जाने पर दिल्ली में रेस्तरां खुल गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिल्ली के नामी रेस्तरां में एक ग्राहक को सांभर के अंदर छिपकली परोसी गई है। रेस्तरां पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
 
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित दक्षिण भारतीय व्यंजनों के प्रसिद्ध रेस्तरां 'सरवण भवन' में एक ग्राहक को सांभर में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पंकज अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक वे 'सरवण भवन' के नियमित ग्राहक हैं और शनिवार रात को अपने 2 दोस्तों के साथ रेस्तरां गए थे।
 
अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक उन्होंने डोसा और सांभर ऑर्डर किया था और जब वे खा रहे थे, तो उन्हें सांभर की कटोरी में मरी हुई छिपकली मिली। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीर खींच ली। उन्होंने कहा कि मैं डोसा खा चुका था और सांभर पी रहा था तभी मैंने उसमें मरी हुई छिपकली देखी जिसका आधा हिस्सा गायब था।
 
चांदनी चौक निवासी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वहां मौजूद कर्मचारियों को दी जिन्होंने इसके लिए माफी मांगी। प्रबंधक ने भरोसा दिया कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि इस रेस्तरां में बड़ी संख्या में लोग आते हैं इसलिए मैं लोगों के सामने यहां की स्वच्छता को लाना चाहता था और इसलिए पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में खाद्य निरीक्षकों के एक दल को नमूना लेने के लिए रेस्तरां भेजा गया।
 
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि एनडीएमसी स्वास्थ्य लाइसेंस नियमों के संदर्भ में मुद्दे की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोई चूक पाए जाने पर रेस्तरां को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया जाएगा। इस घटना पर प्रतिक्रिया के लिए किए गए फोन कॉल का रेस्तरां ने जवाब नहीं दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख