अयोध्या में भूमिपूजन के बाद होगा PM मोदी का देश के नाम संबोधन

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (09:43 IST)
नई दिल्ली/ अयोध्या। अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए श्रीराम की नगरी अयोध्या को सजाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 5 अगस्त को करीब 11.00 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद भूमिपूजन स्थल पर जाने के लिए वे सुबह 11.30 बजे साकेत महाविद्यालय में हेलिकॉप्टर से पहुंचेगे। राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मोदी भूमिपूजन करने के साथ ही मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिसर में पारिजात का पौधा भी लगाएंगे।

इसके बाद उनका देश के नाम करीब 1 घंटे का संबोधन होगा। अयोध्या में इस भव्य आयोजन के लिए चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मोहन भागवत भी देश को संबोधित करेंगे। 
 
175 अतिथियों को किया गया है आमंत्रित : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या में आज से मेहमान पहुंचना शुरू हो जाएंगे। 
 
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 'निजी तौर पर चर्चा' करके तैयार की गई है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख