सीमा पर गरज रही हैं तोपें, कई पाकिस्तानी ठिकाने तबाह, 8 लोगों की मौत

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 2 मार्च 2019 (18:50 IST)
जम्मू। एलओसी पर दोनों ओर से अब तोपखानों का इस्तेमाल हो रहा है। नतीजतन सैनिक ठिकानों के अतिरिक्त नागरिकों के भी क्षति पहुंची है। पिछले 24 घंटों में 8 नागरिकों की मौत हुई है। इस ओर 4 तथा उस ओर भी 4 नागरिक मारे गए। बहुत से पाक सैनिक भी मारे गए। कई पाकिस्तानी ठिकाने नेस्तनाबूद किए गए। भारतीय पक्ष को पहुंची क्षति का ब्योरा मुहैया नहीं करवाया गया है।
 
पाकिस्तान ने बीते राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर चार सेक्टरों में गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाक सेना ने पुंछ में असैन्य इलाकों को निशाना बनाने के लिए हॉवित्जर 105 एमएम तोप समेत बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया है।
 
पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में रात को भारी गोलाबारी में एक युवती और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी और दो सैनिकों समेत कई अन्य जख्मी हो गए थे। गोलाबारी में भारत की तरफ मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पाक मीडिया के अनुसार, उस कश्मीर में भी 4 नागरिक मारे गए हैं।
 
अधिकारियों का कहना था कि सरहद पर स्थित कुछ बुरी तरह से प्रभावित गांवों के निवासी दहशत में हैं और अपना घर-बार छोड़कर महफूज स्थानों की ओर चले गए हैं। लोगों के बड़ी तादाद में पलायन करने की खबर है। पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान खुले हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सभी ऐंबुलेंसों को तैयार रखा गया है और उन्हें नियंत्रण रेखा के नज़दीक के इलाकों में भेजा गया है। साथ में, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विशेष दल हैं।
 
एलओसी पर दोनों सेनाओं द्वारा तोपखानों का खुलकर इस्तेमाल किए जाने का परिणाम है कि लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि भारतीय पक्ष अभी भी इस गोलाबारी को सीजफायर का उल्लंघन बताता था जबकि आम नागरिकों का मत था कि यह तो सीधे शब्दों में युद्ध है। वर्ष 2013 से जारी सीजफायर में यह दूसरा अवसर है कि एलओसी पर अब तोपखानों का इस्तेमाल हो रहा है।
 
मिलने वाले समाचारों में कहा गया है कि भारतीय सेना ने पाक सेना के कई अग्रिम मोर्चों को नेस्तनाबूद कर दिया था। हालांकि पाक गोलाबारी में भारतीय पक्ष को हुई क्षति का कोई आधिकारिक ब्योरा नहीं दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख