Hanuman Chalisa

दुनिया में ‘लॉकडाउन की आहट’, क्‍या कोरोना रिटर्न्‍स से भारत लौटेगा लॉकडाउन की तरफ?

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (16:07 IST)
पिछले दिनों लगे लॉकडाउन की भयावह तस्‍वीरें देख कर ही सिरहन हो उठती है, ऐसे में अगर फि‍र से लॉकडाउन की स्‍थि‍ति‍ बनती है तो सोचिए क्‍या हो सकता है। हालांकि‍ पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना के आंकड़ों में गि‍रावट आई है, लेकिन मलेशि‍या मामले बढ़ने के बाद क्‍वॅलालम्‍पोर में दो हफ्तों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं यूरोपीय देशों में सोशल डि‍स्‍टेंसिंग को लेकर सख्‍ती बरती जा रही है।

अब ऐसा लग रहा है कि अगर वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या में इजाफा हुआ तो दुनिया को फि‍र से लॉकडाउन की तरफ लौटना पड़ सकता है।

इधर देश की राजधानी दिल्‍ली में एक दिन में संक्रमण के 5 हजार  मामले सामने आए हैं, यह उस वक्‍त हुआ है जब कहा जा रहा था कि भारत में कोरोना के मामले घट रहे हैं। ऐसे में लोगों को लॉकडाउन की एक आहट सी मि‍ल रही है। अगर मामले बढ़ते हैं तो ऐसी अटकलें हैं कि भारत में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हम इसका दावा नहीं कर रहे हैं, हालांकि अगर ऐसा कुछ होता है तो यह मप्र के उप-चुनाव और बि‍हार के चुनाव के बाद लॉकडाउन की आशंका नजर आती है।

इधर ट्व‍िटर पर लॉकडाउन-2 ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि भारतीय सोशल मीडि‍या लॉकडाउन का जमकर मजाक बना रहा है। इसे लेकर लोग एक से एक मीम्‍स और फोटो शेयर कर रहे हैं। कुल मिलाकर लोगों ने लॉकडाउन के भी मजे ले डालें हैं।

मिर्जापुर टू के मुन्‍ना भैया के फोटो के साथ उनका डायलॉग शेयर कि‍या जा रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं
मतलब ऐसा बि‍ल्‍कुल इमि‍जिएट नहीं सोचे हैं, बट सोचेंगे

मिर्जापुर के ही रॉबि‍न कह रहे हैं, यह भी ठीक है।

दरअसल, इस वेबसीरीज में राबि‍न का किरदार बार-बार यही कहता है, यह भी ठीक है।

इसी फि‍ल्‍म का एक डॉयलॉग चल रहा है कि हम भी सर्वाइव करेंगे, तुम भी सर्वाइव करोगे।

क्‍या देश में लग सकता है लॉकडाउन?
बता दें कि जब से भारत में लॉकडाउन के मामलों की रफ्तार धीमी होने लगी थी तब से यहां लोगों ने सोशल डि‍स्‍टेंसिंग और मास्‍क लगाना करीब-करीब बंद कर दिया है। बाजारों में कई जगहों पर लोग बगैर मास्‍क के नजर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों में दीवाली की तैयारि‍यां और खरीदी को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने लगेगी, अभी से बाजारों में खरीदी की रौनक नजर आने लगी है। ऐसे में कोरोना को नियंत्रण करने के लिए सरकार का अगला कदम क्‍या होगा यह देखने वाली बात होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख