इसी साल हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2023 (19:23 IST)
Chief Minister Nitish Kumar on Lok Sabha elections: बिहार के मुख्‍यंमत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि इसी साल भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव। उल्लेखनीय है कि इस साल के अंत में करीब 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि लोकसभा चुनाव भी साथ ही करा लिया जाए। 
 
नीतीश ने यह कहकर सियासत को गरमा दिया है कि किसी को पता नहीं कि कब लोकसभा चुनाव हो जाएं। जरूरी नहीं कि ये अगले साल ही हों। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तैयारी पुख्ता रहनी चाहिए।  अत: सभी योजनाओं का काम जल्द से जल्द पूरा करें। 
 
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस तरह की अटकलें भी हैं कि राज्य के विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनाव भी कराए जा सकते हैं। इस साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होंगे। 
 
ऐसे में नीतीश कुमार की बात को पूरी तरह खारिज भी ‍नहीं किया जा सकता। क्योंकि यदि दोनों चुनाव साथ होते हैं तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। क्योंकि यदि कर्नाटक की तरह इन राज्यों में भाजपा की पकड़ कमजोर होती है तो लोकसभा चुनाव में उसे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। (वेबदुनिया/एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

दिल्ली में 88 साल का रिकॉर्ड टूटा, सांसद और मंत्रियों के आवासों में घुसा पानी

अगला लेख
More