rashifal-2026

भारत में दिखा चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, 149 सालों के बाद बना दुर्लभ संयोग, नदियों पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़

Webdunia
बुधवार, 17 जुलाई 2019 (07:18 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार मध्य रात्रि के बाद आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया। आज सुबह से गंगा, नर्मदा समेत सभी नदियों पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यह दुर्लभ संयोग 149 वर्षों के बाद बना था। इसके पूर्व ऐसा संयोग 12 जुलाई 1870 को बना था। 
 
चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात करीब एक बजकर 31 मिनट पर शुरू हुआ। मध्यरात्रि 3 बजकर 1 मिनट पर सबसे बड़े आकार में दिखाई दिया, जिसमें चंद्रमा का 65 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग गहरा हो गया। यह सुबह चार बजकर 20 मिनट पर खत्म हुआ।
 
अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। गुरु पूर्णिमा के दिन 149 साल बाद चंद्र ग्रहण का संयोग बना।
 
इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा गया। आंशिक चंद्र ग्रहण दो घंटा 59 मिनट तक रहा। इसके बाद भारत में अगला चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को दिखाई देगा।
 
सूतक ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले से शुरू हो गया। चंद्र ग्रहण में गंगास्नान से एक हजार वाजस्नेय यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप ग्रहण के बाद स्नान के लिए गंगा तट नहीं जा सकते तो घर पर ही बाल्टी में गंगा जल डालकर स्नान करने से एक हजार वाजस्नेय यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूजीसी की नई गाइडलाइंस : OBC को शामिल करने पर क्यों मचा विवाद?

Rajasthan : वे खौफनाक वारदातें, जिनसे दहल गया था राजस्थान, इनके उम्रकैदी बने लव बर्ड, शादी के लिए पैरोल, क्यों शुरू हुआ विरोध

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

ऑटो वाले भैया का 'मौन व्रत', यात्रियों की बक-बक से तंग आकर ड्राइवर ने सीट पर लिखवाया ऐसा मैसेज

ट्रंप से ज्यादा मोदी और जिनपिंग ताकतवर क्यों? अमेरिकी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश में चुनाव से पहले जमात ए इस्लामी को दोस्त बनाना चाहता है अमेरिका, भारत से रिश्ते फिर हो सकते हैं तल्ख

वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम दावोस की सफल यात्रा के बाद जबलपुर में CM डॉ. यादव का अभिनंदन

Gold Silver Price : एक झटके में सोना 1500 रुपए महंगा, चांदी के भाव में 9,500 का उछाल

IND vs NZ 2nd T20I : न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया

कठुआ में 1 विदेशी आतंकी ढेर, किश्‍तवाड़ में बर्फबारी के कारण ऑपरेशन स्‍थगित

अगला लेख